सहारनपुर3सितम्बर25*‼️सहारनपुर पुलिस का “NO HELMET, NO FUEL” अभियान ‼️*
*➡️ जनपद सहारनपुर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने तथा हेलमेट न पहनने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से शासन की मंशा अनुरूप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक यातायात के निकट पर्यवेक्षण में सहारनपुर पुलिस के द्वारा *नो हेलमेट नो फ्यूल का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जनपद के सभी पेट्रोल पम्प पर किसी भी व्यक्ति को बिना हेलमेट के पैट्रोल नहीं दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सिख समुदाए के व्यक्तियों द्वारा पगड़ी धारण की जाती है जिस कारण उन्हें हेलमेट पहनने में असुविधा होती है।*
*➡️अतःजनपद सहारनपुर में स्थित समस्त पेट्रोल पम्प के संचालकों को सूचित किया जाता है कि सिख समुदाय के व्यक्तियो की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें जनपद में चलाए जा रहे नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान के अंतर्गत उन्हें बिना हेलमेट के पैट्रोल दिया जाए*।
* सहारनपुर पुलिस की सभी जनपदवासियों से अपीलः-*
*✅ दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट जरुर पहनें।*
✅ कार चलाते समय सिट बेल्ट अवश्य लगायें।
✅ धीमी गति से वाहन चलायें तथा अपनी लेन में ही चलें।
✅ एम्वुलैन्स को प्राथमिकता के आधार पर रास्ता प्रदान किया जाए।
✅ किसी भी/आपातकाल/दुर्घटना की स्थिति में टोल फ्री नंबर 108 एंव 112 पर संपर्क करें
❌ नशीले पदार्थ शराब का सेवन कर वाहन ना चलायें।
❌ वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करें।
*❌ 🚘 तेज गति से वाहन ना चलायें। 🏍️*

More Stories
नैनीताल19जून 26*लालकुआँ में चोरों के हौसले बुलंद: मोटरसाइकिल के बाद अब ‘दूध चोर’ सक्रिय, कोतवाली के सामने से क्रेट्स ले उड़ा चोर
कानपुर नगर19जून26*इस समय भयंकर कड़ी धूप।के यातायात पुलिस जाम लगने के भय से कर रही मुस्तैद ड्यूटी
मथुरा 19 जून 26* 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।*