सहारनपुर10अप्रैल24*थाना बड़गांव,थाना सदर बाजार एवम थाना नकुड से बडी खबर*
*🔷थाना बड़गांव प्रभारी संजीव शर्मा की पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन कर,पकड़े दो शातिर वारंटी*
*🔷थाना सदर बाजार प्रभारी संतोष कुमार त्यागी की पुलिस टीम की चरस कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई,200 ग्राम अवैध चरस के साथ अश्वनी गिरफ्तार*
*🔷थाना नकुड के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सिराजुद्दीन व वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार चीमा ने किया आदित्य हत्याकांड का जोरदार खुलासा*
*🔷एसएसपी डाॅ,विपिन ताड़ा,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर अपराधियों पर जबरदस्त कार्रवाई*
*सहारनपुर*/
इस समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ,विपिन ताड़ा, पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक एवम पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है।उनके इन्हीं दिशा निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए *थाना बड़गांव प्रभारी संजीव शर्मा* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक रामप्रकाश पांडेय ने मय हमराही फोर्स के साथ छापामारी करते हुए बड़े अपराधिक इतिहास वाले दो शातिर वारंटियों श्रवण पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम सिसोना जमालपुर एवम अनील कुमार पुत्र रघुवीर निवासी ग्राम सिसोनी को किया गिरफतार।जबकि *थाना सदर बाजार प्रभारी संतोष कुमार त्यागी* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक देवेन्द्र अधाना ने भी अपनी पुलिस टीम के सहयोग से एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चेकिंग के दौरान नवादा रोड जाली फेक्ट्री से फतेहपुर जट्ट की और जाने वाले रास्ते से एक नशा कारोबारी अश्वनी उर्फ सोना पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी गांव फतेहपुर जट्ट को 200 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।आपको बता दें,कि इस चरस कारोबारी अश्वनी का एक बड़ा अपराधिक इतिहास भी रहा है। *थाना नकुड के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सिराजुद्दीन व वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार चीमा* ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से आदित्य हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए अवैध असहलो,बाईक के साथ गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।जिस सम्बन्ध में एसपी देहात सागर जेन द्वारा भी अपनी बाईट में इस हत्याकांड का खुलासा किया है।आपको बता दें,कि 7 अप्रैल को सहसपुर जट्ट निवासी जोगेन्द्र ने थाना नकुड पुलिस को सूचना दी थी,कि किन्हीं अज्ञात बदमाशों ने उसके पुत्र आदित्य की गोली मारकर हत्या कर दी।जिस मामले में थाना नकुड के अतिरिक्त *प्रभारी निरीक्षक सिराजुद्दीन व वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार चीमा* ने मामला पंजीकृत करते ही हत्यारों की तलाश शुरू कर दी,तथा आज इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों रणदीप पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम बाधी एवम जोनी उर्फ शुभम पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम सहसपुर जट्ट को चेकिंग के दौरान गांव रानीपुर से आगे से गिरफ्तार कर लिया।जिनके कब्जे से एक देशी तमंचा,जिंदा एवम खोखा कारतूस,बाईक व मृतक का पर्स 250 रूपए थे बरामद कर लिया।आपको बता दें,कि इस हत्याकांड का खुलासे समस्त श्रेय *अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सिराजुद्दीन व वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार चीमा* को जाता है,जिन्होंने अपनी जांबाजी का परिचय देते हुए हत्यारों की तलाश में रात दिन एक कर इस हत्याकांड से पर्दा उठाया।इस हत्याकांड का खुलासा आज एसपी देहात सागर जैन द्वारा अपनी बाईट के दौरान भी किया।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*