सहारनपुर08अप्रैल24*जनपद सहारनपुर के सभी थानों से की गई बीफ कार्यवाही।
*थाना बड़गांव,थाना बिहारीगढ़,थाना मण्डी,थाना फतेहपुर,थाना सरसावा,थाना नानौता एवम थाना सदर बाजार प्रभारियों की बडी कार्रवाई*
*🔷थाना बड़गांव प्रभारी संजीव शर्मा की पुलिस टीमों की 3 बड़ी कार्रवाई,शराब तस्कर,वारंटी व दुष्कर्म का आरोपी गिरफतार*
*🔷थाना बिहारीगढ़ प्रभारी विनोद कुमार की पुलिस टीम की जिलाबदर पर जबरदस्त कार्रवाई,चाकू सहित गिरफ्तार*
*🔷थाना मण्डी प्रभारी नेमचंद सिंह की पुलिस टीम ने भी पकड़ा एक चरस कारोबारी,150 ग्राम अवैध चरस बरामद*
*🔷थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार की पुलिस टीम की एक चरस कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई,125 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार*
*🔷थाना सरसावा प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय की पुलिस टीम ने पकड़ा,जान से मार डालने की नियत से फायरिंग करने वाला,देशी तमंचा व कारतूस बरामद*
*🔷थाना नानौता प्रभारी अमित नागर की पुलिस टीम ने भी पकड़ा तमंचाधारी बदमाश,देशी तमंचा व कारतूस बरामद*
*🔷चाकूधारी बदमाशो पर थाना सदर बाजार प्रभारी संतोष कुमार त्यागी की पुलिस टीम की दो बड़ी कार्रवाई,नाजायज चाकूओ के साथ दो बदमाश पकडे,एक नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर युवक को किया गिरफतार*
*🔷एसएसपी डाॅ,विपिन ताड़ा,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर जनपद भर में अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई*
*सहारनपुर*/
नशा तस्करो,वारंटी/वांछितो की गिरफ्तारी के साथ चोरी के जोरदार खुलासे कर बड़े से बड़े अपराधियों जबरदस्त कार्रवाई कर उन्हें जेल की सलाखे दिखाने वाले *थाना बड़गांव प्रभारी संजीव शर्मा* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक पंकज कुमार ने अपनी एक बडी टीम के साथ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चेकिंग के दौरान जहां एक शराब तस्कर प्रदीप पुत्र मामचंद निवासी ग्राम मोरा को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफतार,तो वहीं *इंस्पेक्टर संजीव शर्मा* की ही पुलिस टीम अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक मीरपाल तेवतिया व उपनिरीक्षक भारत सिंह ने भी अपने सहयोगी दल के सहयोग से एक ऐसे रेप के आरोपी मोनू कश्यप पुत्र राकेश कश्यप निवासी मीयानगी को गिरफतार किया,जिसने एक लड़की से जबरदस्ती रेप कर ,उसके आपत्तिजनक फोटो व विडियो सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म व्हाट्सप्प,फेसबुक व इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी दी थी।पुलिस द्वारा इस रेप के आरोपी को एक मोबाइल सहित पकड़ लिया गया।इसके अलावा *इंस्पेक्टर संजीव शर्मा* की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक भारत सिंह ने एक शातिर वारंटी पप्पू पुत्र फूल्ला निवासी ग्राम चंदपुर को किया गिरफतार।इसके अलावा *थाना बिहारीगढ़ प्रभारी विनोद कुमार* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान गांव शेरपुर स्थित पीएनबी बैंक के पास से अभी हाल ही में अपर जिला मेजिस्ट्रेट द्वारा जिला बदर किए गए अपराधी सलमान उर्फ खानू पुत्र जुल्फकार उर्फ फक्कर निवासी ग्राम शेरपुर को एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।और यही नही *थाना मण्डी प्रभारी नेमचंद सिंह* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक प्रवेज कुमार ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से चेकिंग के दौरान चन्द्रभान की पुलिया से एक चरस कारोबारी साजिद पुत्र मरहूम इकबाल निवासी कस्बा चिलकाना को 150 ग्राम अवैध चरस के साथ किया गिरफतार।इसके अलावा *थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक सौरभ यादव ने अपने सहयोगी दल के साथ फतेहपुर भादो स्थित बिजली घर के पास खड़ंजे से चेकिंग के दौरान एक चरस कारोबारी आकाश पुत्र सतीश निवासी ग्राम फतेहपुर भादो को 125 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।जबकि *सरसावा प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक सुभाष चंद ने मय हमराही फोर्स के साथ जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए एक ऐसे अभियुक्त अर्जुन पुत्र घनश्याम निवासी कस्बा सरसावा को गिरफतार किया,जिसने जान से मार डालने की नियत से फायरिंग की थी,जिसमें एक अभियुक्त अर्जुन को चेकिंग के दौरान नकुड रोड स्थित हाईवे ओवरब्रिज के पास से पकड़ा गया,जिसमें अनगिनत लोगों के विरुद्ध भी मुकदमा पंजीकृत किया गया।जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिया गया।इसके अलावा *थाना नानौता प्रभारी अमित नागर* की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर जीतेन्द्र सिंह ने भी मय हमराही फोर्स के साथ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चैकिंग के दौरान गांव कुतुबपुर से नानौता की और जाने वाले रास्ते से एक तमंचाधारी बदमाश राजा उर्फ घोलू पुत्र चमन सिंह निवासी कस्बा नानौता एक देशी तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।और यही नहीं *थाना सदर बाजार प्रभारी संतोष कुमार त्यागी* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक देवेन्द्र अधाना ने चेकिंग के दौरान कांशीराम से मवीकलां की और जाने वाले रास्ते से एक चाकूधारी बदमाश राहुल पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम पीरमाजरा थाना कुतुबशेर को एक नाजायज चाकू के साथ पकड़ा,और यही नहीं *इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी* की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक देवेन्द्र अधाना ने ही मय हमराही फोर्स के साथ एक और चाकू धारी बदमाश रिंकू पुत्र अशोक निवासी ग्राम फतेहपुर जट्ट को चेकिंग के दौरान घौड़ा कालोनी से एक एक नाजायज चाकू के साथ पकड़ा।जबकि *इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी* की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक धीरज सिंह ने एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले गगन शर्मा पुत्र संजय शर्मा निवासी डेरा वंशी मोहली हरियाणा की गिरफ्तारी करते हुए,किशोरी को सकुशल किया बरामद।

More Stories
लखनऊ2अगस्त26*बिजली समाधान योजना अंतर्गत 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।
नई दिल्ली*रविवार, 02 अगस्त 2026 पर यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*
उत्तर प्रदेश2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*