सहारनपुर05मई25राकेश टिकैत की पगड़ी नहीं किसानों की पगड़ी का अपमान हुआ
पूर्व सांसद हाजी फज़लुर्रहमान ने कहा किसानों नेता राकेश टिकैत क़ो टार्गेट कर हमला हुआ है- यह राकेश टिकैत की पगड़ी नहीं किसानों की पगड़ी का अपमान हुआ सरकार हमला करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करे…
सहारनपुर : पूर्व सांसद व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हाजी फज़लुर्रहमान ने भारतीय किसानों यूनियन के नेता राकेश टिकैत पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के सर पर रखी पगड़ी किसानों की शान है मुज़फ़्फ़रनगर में उनके साथ धक्का-मुक्की तथा उनकी पगड़ी गिरा देना अत्यंत निंदनीय सरकार ऐसे तत्वों की पहचान करे जो प्रदर्शन की आड़ में टार्गेट करके अपनी गुंडागर्दी को अंजाम दे रहे हैं तथा उन पर कार्रवाई भी करे पूर्व सांसद हाजी फज़लुर्रहमान ने कहा कि ये राकेश टिकैत की पगड़ी का नहीं किसानों की पगड़ी का अपमान हुआ है किसानों के सम्मान की हर लड़ाई में हम उनके साथ खड़े हैं…

More Stories
नई दिल्ली 3 मार्च 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन