सहारनपुर 30दिसम्बर 25*बसपा के गंगोह विधानसभा अध्यक्ष ने साथियों समेत दिया इस्तीफा,मंडल कोऑर्डिनेटर पर लगाए गंभीर आरोप
*सहारनपुर बहुजन समाज पार्टी के मंडल कोऑर्डिनेटर नरेश गौतम एक बार फिर चर्चाओं में है नरेश गौतम बसपा का वह चेहरा है जो पिछले जिला पंचायत चुनाव में अपने चेहरे पर चप्पल और थप्पड़ की छाप छुड़वा चुका है। अब गंगोह विधानसभा के बसपा विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र ओलरी ने नरेश गौतम और बसपा जिला अध्यक्ष रजनीश गौतम पर आरोप लगाते हुए बसपा से त्यागपत्र दे दिया ।नरेंद्र के साथ सैकड़ो लोगों ने बहुजन समाज पार्टी को मात्र इसलिए अलविदा कह दिया क्योंकि मंडल कोऑर्डिनेटर नरेश गौतम और नए नवेले रजनीश गौतम पुराने कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने में लगे हुए हैं ,और बहुजन समाज पार्टी को सहारनपुर के अंदर अपनी जेब की पबौती समझ रहे हैं , जिस कारण बहुजन समाज पार्टी के वर्षों वर्षों पुराने बसपा कार्यकर्ता पार्टी छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। बसपा पार्टी के सूत्रों का कहना है कि बसपा मंडल कोऑर्डिनेटर जिला पंचायत चुनाव में बसपा का सिंबल दिलवाने के नाम पर सेकंड लोगों से पार्टी फंड के नाम पर करोड़ों रुपए इकट्ठे कर चुका है।*

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश