सहारनपुर 01जुलाई25नगरायुक्त ने किया हाउस टैक्स विभाग का आकस्मिक निरीक्षण…
जीआईएस आपत्तियों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश…
सहारनपुर नगरायुक्त शिपू गिरि ने हाउस टैक्स विभाग का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने जीआईएस सर्वे नोटिसों पर दर्ज आपत्तियों की समीक्षा की और आपत्तियां दर्ज कराने आए लोगों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि आपत्तियों का निस्तारण शीघ्र किया जाए और निस्तारण से पहले किसी करदाता से टैक्स न वसूला जाए। निरीक्षण के दौरान अपर नगरायुक्त प्रदीप कुमार यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता, कर अधीक्षक सुधीर शर्मा, कर निर्धारण अधिकारी श्रुति महेश्वरी व वरिष्ठ लिपिक रामकुमार मौजूद रहे।

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*