उत्तराखंड 01जुलाई25*महेंद्र भट्ट होंगे भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष…
देहरादून- भारतीय जनता पार्टी के महेंद्र भट्ट का दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय हो गया है। श्री भट्ट ने देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में केवल उन्होंने ही नामांकन पत्र दाखिल किया, जिससे उनका अध्यक्ष बनना तय हो गया है। वैसे औपचारिक रूप से मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जानी है। लेकिन हाई कमान के निर्देश पर केवल महेंद्र भट्ट द्वारा नामांकन किए जाने से उनका प्रदेश अध्यक्ष बनना तय हो गया है। हालांकि इस पद के लिए कई अन्य दावेदार भी थे जिनमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक का नाम सबसे आगे चल रहा था लेकिन इन सबको दरकिनार कर महेंद्र भट्ट को दोबारा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया बना दिया गया वैसे पार्टी की पॉलिसी एक व्यक्ति एक पद की है लेकिन इसके बावजूद महेंद्र भट्ट जो कि वर्तमान में विधान परिषद के सदस्य भी हैं को पुनः प्रदेश की बागडोर सौंप दी गई है ।

More Stories
पूर्णिया बिहार7मई26*राजधानी सर्कस में महिलाओं के जोखिम भरे करतबों से गुलज़ार हुई पूर्णिया,
हल्द्वानी8मई26*चंपावत दुष्कर्म मामले पर कांग्रेस का हमला,भाजपा सिर्फ जुमलों की पार्टी
नैनीताल8मई26*लालकुआँ कोतवाली चोराहे पर एक बड़ा हादसा होने से टला