June 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सतना25जून26*आरक्षक रामनरेश बैगा बने प्रधान आरक्षक, कोठी थाने में फित्ती लगाकर दी गई नई जिम्मेदारी।

सतना25जून26*आरक्षक रामनरेश बैगा बने प्रधान आरक्षक, कोठी थाने में फित्ती लगाकर दी गई नई जिम्मेदारी।

सतना25जून26*आरक्षक रामनरेश बैगा बने प्रधान आरक्षक, कोठी थाने में फित्ती लगाकर दी गई नई जिम्मेदारी।*

सतना। शासन के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक सतना के आदेश पर आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत हुए रामनरेश बैगा को कोठी थाना परिसर में सम्मानपूर्वक नई जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी तथा सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय ने पदोन्नत कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रामनरेश बैगा के बाजुओं में फित्ती लगाकर उन्हें प्रधान आरक्षक पद की जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने के लिए प्रेरित किया। थाना प्रभारी ने कहा कि पदोन्नति किसी भी कर्मचारी की मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम होती है। उन्होंने रामनरेश बैगा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान थाना स्टाफ के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे और पदोन्नति पर रामनरेश बैगा को बधाई दी।