गाजियाबाद25जून26*’मृत’ घोषित युवक जिंदा लौटा! शव की गलत पहचान से उठा बड़ा सवाल
जिसे परिवार ने मृत बताया, वह घर लौट आया जिंदा! गाजियाबाद में सनसनी
गाजियाबाद से बड़ी खबर सामने आई है।
कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली स्थित कल्पना अपार्टमेंट में रहने वाले गिरधर सिंह बिष्ट का 16 मई को स्थानीय दुकानदारों से विवाद हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए डासना जेल भेज दिया था।
21 मई को जेल से रिहा होने के बाद गिरधर सिंह बिष्ट अपने घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
इसी बीच 13 जून को मसूरी थाना क्षेत्र में एक लावारिस शव बरामद हुआ। परिजनों ने शव की पहचान गिरधर सिंह बिष्ट के रूप में की। इसके बाद कौशांबी थाने में जमकर हंगामा हुआ और परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। इतना ही नहीं, मसूरी थाने में गिरधर की हत्या का मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया।
लेकिन इस पूरे मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब कथित मृतक गिरधर सिंह बिष्ट सकुशल अपने घर लौट आए।
अब इस मामले में कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर गिरधर इतने दिनों तक कहां रहे और किस वजह से घर नहीं लौटे? परिजनों ने जिस शव की पहचान गिरधर के रूप में की थी, वह आखिर किसका था? यदि वह शव गिरधर का नहीं था तो उसकी वास्तविक पहचान क्या है? और क्या जांच के दौरान कहीं कोई बड़ी चूक हुई है?
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और इस रहस्य से पर्दा उठने का इंतजार किया जा रहा है।
हैशटैग
#Ghaziabad #GirdharSinghBisht #KaushambiPolice #DasnaJail #MissingPerson #UPNews #BreakingNews #GhaziabadNews #UPAajTak #PoliceInvestigation #ViralNews #HindiNews #LatestNews #MasuriPolice #CrimeNews #UttarPradeshNews
More Stories
वाराणसी10 अक्टूबर 26*मारपीट के मामले में चौक पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है,
कानपुर10 अक्टूबर 26*बिठूर पुलिस को मिली बड़ी सफलता *मंधना से 2 शातिर चोर गिरफ्तार
लखनऊ 10 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें