शिकोहाबाद10फरवरी24*धूम धाम से मनाया गया श्री 1008 आदिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव
शिकोहाबाद। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में सुबह श्री जी का अभिषेक हुआ। तत्पचात अष्ट द्रव्यों से सामूहिक पूजन हुआ। भक्तों के द्वारा आदिनाथ को लड्डू चढ़ाया गया। जिसमें लाडू की मुख्य बोली रेखा जैन धर्म पत्नी गोपाल जी जैन ने ली। लाडू के उपरांत सभी भक्तों द्वारा आरती एवम भक्ति की गई। सायं महाआरती का भी आयोजन हुआ।
इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल जैन, नरेंद्र जैन , शरद जैन, संजीव जैन जैनेंद्र जैन, बॉबी जैन, राजीव जैन, शैलेंद्र जैन, पूनम जैन, पूजा जैन, पंकज जैन, राहुल जैन, प्रिंस जैन, संगीता जैन आदि भक्तगण उपस्तिथ रहे।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में आदिनाथ भगवान की पूजा अर्चना करते हुए जैन समाज के लोग।

More Stories
लखनऊ28जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली28जुलाई26*बाजार में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट नजर आएंगे।
देहरादून28जुलाई26*उत्तराखंड में 16 करोड़ रुपये का पुल 16 दिन भी नहीं चला