-विधायक रहे पांच बार फिर भी गृह गांव विकास की आस में*
विकास कार्य से वंचित गांव की जनता
खबर का असर कुलदीप सिंह
खुटार-शाहजहांपुर।
—–विधानसभा पुवायां क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके चेतराम के गृह ग्राम हंसपुर की जो अब भी विकास को लेकर काफी पिछड़ा हुआ है वैसे तो क्षेत्र में कई गांव विकास में पिछड़े हुए मिल जाते हैं लेकिन जिस छोटे से गांव का एक व्यक्ति पांच बार क्षेत्र से विधायक रह चुका हो उस गांव में लोग विकास को तरस रहे हों बात अजीब सी लगती है।
बताते चलें पुवायां क्षेत्र के निवर्तमान विधायक चेतराम खुटार क्षेत्र के गांव हंसपुर के मूल निवासी हैं जो चार बार कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं और पिछली बार भाजपा से विधायक बने अब एक बार फिर 14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए भाजपा ने फिर से चेतराम को चुनाव के मैदान में उतारा है।
विधायक के गांव के विकास की हकीकत उस समय सामने आ गई जब मीडिया की टीम चेतराम के ग्रह गांव हंसपुर में चुनावी माहौल का जायजा लेने पहुंची
हंसपुर खुटार से लगभग बीस किलोमीटर दूर होगा, खुटार- मैलानी हाईवे से विधायक के गांव को जाने वाला मार्ग बेहद दयनीय स्थिति में है रोड पर भारी-भारी गड्ढे एवं जलभराव की स्थिति बनी हुई है गांव में जल निकास की सुविधा न होने के कारण सरकारी हैंड पंप आदि के किनारे जलभराव की स्थिति है विधायक के गांव में आवास न मिल पाने की वजह से गरीब लोग अब भी कच्चे मिट्टी के घरों में निवास कर रहे हैं गांव में अस्पताल आदि की भी कोई विशेष सुविधा नहीं है ग्रामीण सरकारी लाभ के लिए बार-बार गुजारिश करते हैं फिर भी सुविधाओं से महरूम हैं ग्रामीण विकास को लेकर असंतुष्ट दिखाई दे रहे हैं हालाकि किसी से भलाई-बुराई न बने इसके चलते स्पष्ट कहने में हिचकिचा रहे हैं।

More Stories
नई दिल्ली13जून26*एआईसीसी में अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 1वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर दी हार्दिक शुभकामनाएं
गाजियाबाद13जून26*50 हजार का इनामी अपहरण-हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
कानपुर नगर13जून26*कानपुर में दबंगों का आतंक! पार्क में चली गोली, फटे बम