वाराणसी8अगस्त24*नाग पंचमी मनाने का कारण , कैसै करे पूजा
वाराणसी से प्राची राय की खास खबर यूपीआजतक
हिंदू धर्म में नाग पंचमी पर्व को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन नाग देवता की पूजा होती है. इस साल नाग पंचमी का पर्व 9 अगस्त, 2024 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा.
पर्व को लेकर क्या है मान्यता?
भविष्य पुराण के ब्रह्मा पर्व में दिए गए नाग पंचमी की कथा के बारे में बताते हैं. इस पुराण के अनुसार सुमंतु मुनि ने शतानीक राजा को नाग पंचमी की कथा के बारे में बताया है. श्रावण शुक्ल पक्ष के पंचमी के दिन नाग लोक में बहुत बड़ा उत्सव होता है. पंचमी तिथि को जो व्यक्ति नागों को गाय के दूध से स्नान कराता है उसके कुल को सभी नाग अभय दान देते हैं. उसके परिवार जनों को सर्प का भय नहीं रहता है. महाभारत में जन्मेजय के नाग यज्ञ की कहानी है. जिसके अनुसार जन्मेजय के नाग यज्ञ के दौरान बड़े-बड़े विकराल नाग अग्नि में आकर जलने लगे. उस समय आस्तिक नामक ब्राह्मण सर्प यज्ञ रोककर नागों की रक्षा की थी यह पंचमी की तिथि थी.
पूजा की विधि
स्कंद पुराण में भी नाग पंचमी के व्रत के बारे में कहा गया है उसमें ब्रह्मा जी ने बताया है कि चतुर्थी तिथि को एक बार भोजन करें और पंचमी को नक्त भोजन करें. स्वर्ण, चाँदी, काष्ठ अथवा मिटटी का पाँच फणों वाला सुन्दर नाग बनाकर पंचमी के दिन उस नाग की भक्तिपूर्वक पूजा करनी चाहिए. द्वार के दोनों ओर गोबर से बड़े-बड़े नाग बनाए और दधि, शुभ दुर्वांकुरों, कनेर-मालती-चमेली-चम्पा के फूलों, गंधों, अक्षतों, धूपों तथा मनोहर दीपों से उनकी विधिवत पूजा करें. उसके बाद ब्राह्मणों को घृत, मोदक तथा खीर का भोजन कराएं. इसके बाद अनंत, वासुकि, शेष, पद्मनाभ, कम्बल, कर्कोटक, अश्व, आठवाँ धृतराष्ट्र, शंखपाल, कालीय तथा तक्षक – इन सब नागकुल के अधिपतियों को तथा इनकी माता कद्रू को भी हल्दी और चन्दन से दीवार पर लिखकर फूलों आदि से इनकी पूजा करें .सनातन धर्म में नाग पंचमी के बहाने नागों की रक्षण का व्रत लिया जाता है.नागों की रक्षा से पर्यावरण संतुलित रहता है.बेहद जरूरी है सांप का रहना
सांप सामान्यतया किसानों के लिए हितकारी हैं.सांप फसलों को नष्ट करने वाले कीड़े पतंगों को खा जाते हैं जिससे की फसलें अच्छी होती हैं. सांप फसलों को खाने वाले चूहों को भी खा जाते हैं . इस प्रकार हमारे फसल चक्र के लिए सांप एक आवश्यक प्राणी है.

More Stories
हाथरस20जुलाई26* एंटी करप्शन टीम ने तहसील परिसर में राजस्व निरीक्षक को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा*
Calcutta 20 July 2026*Calcutta High Court has refused interim permission to the Mamata Banerjee-
गाजियाबाद20जुलाई2026*‘अजर नीरज-अमर नीरज’ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में गूंजे महाकवि नीरज के अमर गीत