वाराणसी3सितम्बर24*पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगा ली फांसी , हुई मौत ।*
वाराणसी से प्राची रॉय की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
वाराणसी चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज पुलिस चौकी अंतर्गत सोमवार देर रात को पति-पत्नी के आपसी विवाद में पति ने घर के अंदर फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त करली । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्यत्र परीक्षण हेतु भेज दिया । दानगंज चौकी प्रभारी आदित्य सेन सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात को ग्राम सभा कोईलो निवासी दिनेश राम 34 पुत्र स्व० होरी राम का अपने पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया । विवाद के बीच ही पत्नी सोनी देवी के मायके से फोन आ गया । पत्नी फोन से बात करते हुए घर से बाहर चली गई । इतने में नशे में धूत पति दिनेश राम घर में लगे बस पर जूते की लैस निकाल कर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया । पत्नी सोनी देवी ने बताया कि पति दिनेश अक्सर शराब के नशे में धूत होकर रोज झगड़ा,उत्पात,करते रहता था । सोमवार देर रात को भी पति दिनेश शराब के नशे में घर पहुंच कर मुझे विवाद करने लगा । और मैं घर से बाहर निकल फोन से बात करने लगी तभी दिनेश ने जूते की लेस निकाल कर फांसी का फंदा बना कर फांसी लगा ली । कुछ देर बाद में घर में आई तो पति दिनेश बास में रस्सि के सहारे लटका हुआ था । पत्नि की चिख पुकार सून घर के और परिजन व पड़ोसी पहुंचे । दिनेश को फंदे से निचे उतारा गया लेकिन दिनेश की मृत्यु हो चुकी थी । मृतक दिनेश को तीन लड़के व एक लड़की है , मृतक दिनेश दो भाइयों में छोटा था । मजदूरी का कार्यकर जीवन यापन करता था । मौत की सूचना पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया । मौके पर शांति व्यवस्था कायम बनी हुई है ।

More Stories
बांदा 9 अगस्त 26*निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट का आरोप*
मथुरा 9 अगस्त26 सरकारी विद्युत खम्भो से तार चोरी करने वाले पांच अभियुक्तगण को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार*
मथुरा 9 अगस्त 26 गैर कानूनी गतिविधि और कोई भी नई परंपरा शुरू करने पर पूरी तरह से रोक (माननीय उच्चतम न्यायालय)*