वाराणसी24जुलाई26*करीब 1.95 करोड़ रुपये मूल्य की सोने और हीरे की ज्वेलरी के साथ दो युवक गिरफ्तार
वाराणसी*कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने नियमित गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.95 करोड़ रुपये मूल्य की सोने और हीरे की ज्वेलरी बरामद की है। बरामद आभूषण गुजरात के रहने वाले दो युवकों के पास से मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी ने तत्काल आयकर विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
जीआरपी के जवान प्लेटफॉर्म संख्या 6 और 7 पर नियमित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिए। पूछताछ के दौरान जब उनके सामान की तलाशी ली गई तो उनके पास से बड़ी मात्रा में कीमती आभूषण बरामद हुए। इनमें डायमंड की घड़ी, हीरे की चेन, सोने की अंगूठियां तथा अन्य बहुमूल्य आभूषण शामिल हैं।
More Stories
महेवा इटावा 13 सितंबर 26*ब्लॉक स्थापना दिवस पर विशेष
हाजीपुर 13 सितंबर2026,अखिल भारतीय रेलवे खानपान लाईसेंसीज वेलफेयर एसोसिएशन की एक विचार विमर्श सभा का आयोजन किया
पूर्णिया बिहार 13 सितंबर 26 श्रकांग्रेस के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान के निधन पर कांग्रेस में शोक