भागलपुर24जुलाई26*नीट पेपर लीक के विरोध में भागलपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर*नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को भागलपुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग की गई भागलपुर समाहरणालय गेट पर आयोजित प्रदर्शन में जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और छात्र संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है
नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की कार्यप्रणाली की स्वतंत्र जांच, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने, पेपर लीक पर रोक लगाने और छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग उठाई
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने भागलपुर के सदर मंडल पदाधिकारी को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
नई दिल्ली24जुलाई26*पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात छात्रों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है।
नई दिल्ली24जुलाई26*छात्रों के आंदोलन के बाद केंद्र सरकार के 6 बड़े कदम, कल से आज तक हुए अहम फैसले
नई दिल्ली24जुलाई26**पीएम मोदी ने बढ़ाया बड़ा कदम, वांगचुक ने तोड़ा अनशन*