वाराणसी18अगस्त24*कजरी गायिका अजीता श्रीवास्तव के निधन पर श्रद्घांजलि
वाराणसी से प्राची राय की खास खबर यूपीआजतक
वाराणसी । महिला भूमिहार समाज की तरफ से मिर्जापुर की कजरी गायिका पद्मश्री अजीता श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किरन पैसेस कैन्ट में किया गया।
इस अवसर पर डा राजलक्क्ष्मी राय ने कहा की , उनके निधन से कजरी गायन के लिए क्षति हुई है ।
कजरी गायिका अजीता श्रीवास्तव का जन्म वाराणसी जनपद में हुआ , काशी हिंदू विश्वविद्यालय से परास्नातक, गोरखपुर विश्वविद्यालय से बी एड और प्रयाग संगीत समिति से संगीत प्रभाकर करने के बाद मिर्जापुर में अध्यापन का कार्य करती थी , समय पूर्व ही रिटायर हुईं थी ।
अजीता श्रीवास्तव को सन् 2022 में कजरी गायन में पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित किया गया था ।
इस अवसर पर डा राजलक्ष्मी राय, पूनम.सिंह, किरन सिंह ,प्राची राय , नीलिमा राय , सोनिया, पूजा , मधुलिका, सौम्या आदि उपस्थित थी।

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*