लखनऊ18अगस्त24*ब्रह्मकुमारी बहनो ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर चालको को किया जागरूक।*
राखी बांधकर दिलाई नशा मुक्त होकर गाडी चलाने की शपथ।
दुबग्गा लखनऊ:-
खबर दुबग्गा डिपो लखनऊ से है जहां आज ब्रह्माकुमारीज बहनों द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर वासुदेवा सिटी बस ऑपरेशन लिमिटेड ( ग्रीन सेल ) के तरफ से चालकों को जागरूक किया गया साथ ही ब्रह्मकुमारी बहनों ने चालको को राखी बांध कर उनसे प्रण लिया कि आने वाले समय में किसी भी प्रकार का कोई भी नशा नहीं करेंगे और सामाजिक सरोकार के काम में अपनी भूमिका निभाने में हमेशा अव्वल रहेंगे.चालकों ने इस शपथ के बाद ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों को भी धन्यवाद दिया.। ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा हर त्योहार को बड़े जोर शोर के साथ में मनाया जाता है. हर साल की तरह इस साल भी ब्रम्हकुमारी की बहनों ने चालक भाइयों को राखी बांधकर अटूट प्रेम की मिसाल कायम की है।
इस दौरान संचालिका ब्रह्माकुमारी बी के जय श्री बहन ने कहा कि भाई-बहन के पवित्र प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार सभी त्योहारों में सर्वश्रेष्ठ एवं पवित्र है। उन्होने रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट करते हुए कहा कि वास्तव में जब हम मनुष्य आत्माएं विकारों एवं बुराइयों के अधीन होकर एकदम अपवित्र होने कारण कमजोर पड़ जाती हैं और मनुष्य बुराइयों के अधीन हो जाता है। ऐसे समय पर निराकार परमपिता परमात्मा शिव स्वयं इस धरती पर अवतरित होकर सच्ची पवित्रता की राखी हम मनुष्य आत्माओं को बांधते हैं। अर्थात वे सभी विकारों एवं बुराइयों को छोडऩे के लिए हमसे कहते हैं। इन बुराइयों का त्यागी वास्तव में हम मनुष्य आत्माओं को शक्तिशाली बना देता है हममें गुणों का संचार कर देता है। ब्रह्माकुमारी बहन बी के जय श्री ने कहा कि रक्षाबंधन के त्यौहार को कई नामों से पुकारा जाता है। इस पर्व को विश तोडक़ पर्व, पुण्य प्रदायक पर्व भी कहा जाता है। याने यह बुराइयों को छुड़ाने वाला पर्व एवं पवित्र प्रेम का प्रतीक है। इसके बाद धाम पर मौजूद चालकों व वहा उपस्थित लोगों को राखी बांधी गईं। तो वही ब्रह्माकुमारी बहन अर्चना ने बताया कि गाड़ी चलाते समय हमारा मन शांत होना चाहिए। और मन को शांत केवल रोज योग मेडिटेशन ( ध्यान ) से ही संतुलित किया जा सकता है। वासुदेव सिटी ऑपरेशन (ग्रीन सेल) की ओर से ग्रीन सेल के ऑपरेशन हेड सौरभ पाण्डेय, एलसीटीसीएल दुबग्गा के प्रबंधक संचालन, रत्नेश कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनिल तिवारी व ग्रीन सेल के अमित ,पंकज विभु ,शिवम सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
रिपोर्ट:- अंकुर गुप्ता

More Stories
लखनऊ19जून26*“जो कांग्रेस भगवान राम का मंदिर न बनने पाए उसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था”
बुलंदशहर19जून26*औरंगाबाद क्षेत्र के गांव पाली बेगपुर मोड़ पर स्थित खान प्रॉपर्टी डीलर की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग
लखनऊ १९ जून २०२६ * पूर्वांचल में उष्ण लहर (लू) का दौर जारी : बांदा रहा देश में सबसे गर्म