पुलिस उपायुक्त कार्यालय, गोमती जोन
पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी
वाराणसी से नीलिमा रे की खास खबर यूपीआजतक
वाराणसी २२ फरवरी २६ * थाना फूलपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला व उसके पुत्र को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया
वाराणसी *दिनांक 21.02.2026 को थाना फूलपुर पुलिस के उ0नि0 सत्यजीत सिंह, चौकी प्रभारी कठिराव, व उनकी टीम द्वारा सोशल मीडिया, सर्विलांस सेल तथा सीसीटीवी कैमरों की सहायता से अथक प्रयास करते हुए जनपद बदायूं से गुमशुदा महिला नेहा कन्नौजिया (उम्र लगभग 30 वर्ष) तथा उनके 6 वर्षीय पुत्र, निवासी ग्राम दबेथुआ, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, को सकुशल बरामद किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 08.02.2026 को पारिवारिक विवाद के चलते तथा काम के सिलसिले में उक्त महिला अपने पुत्र के साथ घर से बिना बताए कहीं चली गई थीं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। गुमशुदा महिला की सास द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। प्र0नि0 फूलपुर द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी कठिराव के नेतृत्व में टीम गठित कर उनकी तलाश कराई जा रही थी।
गठित पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए दोनों को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए परिजनों को सुपुर्द किया गया।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन
पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी

More Stories
मथुरा २२फरवरी २६ * साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान
नई दिल्ली २२ फरवरी २६ * दिल दहला देने वाली वारदात: झगड़े के बाद भांजे ने मामी और उसकी बेटी को मौत के घाट उतारा, बेड-बॉक्स में शव छुपाया
रुड़की २२ फरवरी २६ * रुड़की के गंगनहर पटरी पर दर्दनाक हादसा, शादी से लौट रहे दो दोस्तों की हुई मौत