वाराणसी१३ अप्रैल २६ * कैट के पांच सितारा होटल में गोली चली, लड़की घायल, वारदात को दबाने की भरपूर कोशिश, प्रेम प्रसंग से इनकार नहीं
वाराणसी* अपराधियों पर अंकुश का दावा करने वाली बनारस पुलिस का एक सनसनीखेज करनामा सामने आया है। कैंट के एक बड़े होटल में कल दोपहर में गोली चली। एक लड़की घायल हुई। शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई। अस्पताल प्रशासन ने सिगरा थाने को सूचना दी। लेकिन, कैंट पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना के संबंध में पता चला है कि कैंट के मालरोड के पास पांच सितारा होटल के एक कमरे में एक लड़की कुछ लड़को के साथ पहुँची। इसी दौरान लड़कों के बीच आपस में किचकिच होने लगी। तभी किसी ने अवैध असलहे से गोली चला दी। जो लड़की के चेहरे पर लगी और फिर दीवाल से टकरा कर लड़की के कमर में लगी। आनन फानन में उसे कार से ले जाकर मलदहिया स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
जहाँ डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके गोली निकाली। अस्पताल प्रशासन ने इस घटना की सूचना तत्काल सिगरा थाने को दी। इस संबंध में ‘इंस्पेक्टर सिगरा से संपर्क किया तो उन्होंने घटना की पुष्टि की। वहीं, इंस्पेक्टर कैंट शुरू में तो घटना से इनकार किये, लेकिन बाद में बताया यह घटना मंडुआडीह क्षेत्र की है। जबकि घटना कैंट के होटल में ही घटी। दूसरी तरफ पता चला है कि कैंट इलाके में बड़े पैमाने पर जुए के अड्डे का संचालन होता है। उन्ही जुआ संचालकों ने उस होटल में एक कमरा परमानेंट बुक करा रखा है। घायल लड़की ने पुलिस को (गाजीपुर) की रहने वाली बतायी जाती है। अभी वह अपना नाम अर्पिता बताया और वह मूल रूप से खानपुर गाज़ीपुर की अविवाहित है। सूत्रो की माने तो मामला प्रेम प्रपंच का है।

More Stories
वाराणसी14जुलाई26*बीजेपी नेता ने धोखे में बुजुर्ग दंपति की जमीन करा ली बैनामा, बुजुर्ग दंपति लगा रहे न्याय की गुहार..
हमीरपुर14 जुलाई 2026*ग्राम प्रधान ने बृक्षारोपण कर गॉंव में बृक्ष बंटवाये
पूर्णिया बिहार 14 जुलाई26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में NEP-2020 को धरातल पर उतारने की तैयारी