March 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लालगंज रायबरेली 27 दिसम्बर 2021**मानवाधिकार के अध्यक्ष को उपजिलाधिकारी ने दिया शुभकामना संदेश।*

लालगंज रायबरेली 27 दिसम्बर 2021**मानवाधिकार के अध्यक्ष को उपजिलाधिकारी ने दिया शुभकामना संदेश।*

लालगंज रायबरेली 27 दिसम्बर 2021**मानवाधिकार के अध्यक्ष को उपजिलाधिकारी ने दिया शुभकामना संदेश।

आज उप जिलाधिकारी लालगंज श्री विजय कुमार द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह को शुभकामना संदेश दिया गया। उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा समाज मे लगातार लोगों के हितों की रक्षा के लिए यह शुभकामना संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि स्वायत्त विधिक संस्था राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग मानव के अधिकारों के प्रहरी के रूप में काम कर रहा है। इसी क्रम में पीडि़तों को उनके अधिकारों को दिलाने के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन भी प्रयासरत है। यह संस्था भी आयोग के मूलभूत सिद्धांत पर कार्य कर रही हैं दोनो का उद्देश्य भी एक ही है। इस संदर्भ में इस संस्था द्वारा बढ़ाए गए कदमों तथा सतत प्रयासों से यह अपेक्षा की जा सकती है, कि भविष्य में मानवाधिकारों के हनन की घटनाओं को रोका जा सकता हैं तथा पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र न्याय सुलभ हो सकेगा।
मैं उक्त संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा समस्त पदाधिकारियों को धन्यवाद देता हूं। इसके साथ अपने तहसील के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों से अपील करता हूं कि वह इस दिशा में राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के पदाधिकारियों का सहयोग करें जिससे जिले में मानवाधिकारों के हनन को रोका जा सके। उस समय उनके साथ तहसीलदार लालगंज ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, लेखपाल हरिओम, सर्वेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे

*रिपोर्ट ब्यूरो चीफ राजपाल सिंह यूपी आजतक*

Taza Khabar