लखीमपुर 8 जनवरी 26 * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर पर कुछ खबरे। ..
● लखीमपुर खीरी निघासन के नायब तहसीलदार श्रीश त्रिपाठी का आकस्मिक निधन हो गया, प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर है
●अधिवक्ता संघ की मतगणना शुरू , थोड़ी देर में राउंड वाइज़ आने लगेंगे रुझान,पूरे जिले की नजर रहती है अधिवक्ता संघ के चुनाव और मतगणना पर
● आज सुबह घने कोहरे ने सभी रिकॉर्ड तोड़े, विजिबिलिटी एकदम शून्य, रेंग रेंग कर चले वाहन,सुबह 11 बजे तक रहता है कोहरे के साथ साथ भयंकर ठंड और गलन का भीषण असर
● लखीमपुर – बीती रात कचहरी रोड पर डाक बंगले के पास ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए, सभी को जिला अस्पताल मोतीपुर भेजा गया, जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है
● लखीमपुर खीरी में खाद्यान्न घोटाले का मामला फिर सुर्खियों में आ सकता है, दो माननीय और एक नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ पहले दर्ज FIR में केंद्र प्रभारी जेल जा चुके हैं, बिना जमीन के सरकार को 50 लाख रुपए का खाद्यान्न बेचे जाने का आरोप है
वाया- खीरी न्यूज़ अपडेट
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प