लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी1मई26* होमगार्ड परीक्षा की परीक्षा में तैनात पाँच पुलिस कर्मी अनुपस्थिति होने पर निलम्बित किये गए
लखीमपुर*कोतवाली क्षेत्र में दिनांक 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होमगार्ड परीक्षा की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए तैनात पाँच पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित पाए गए। उक्त कर्मी अपनी ड्यूटी छोड़कर लखीमपुर खीरी स्थित जूडियो मॉल में शॉपिंग करने चले गए थे। यह एक अत्यंत गंभीर अनुशासनहीनता का मामला है तथा ड्यूटी के प्रति घोर लापरवाही को दर्शाता है, क्योंकि होमगार्ड परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील ड्यूटी है। इस घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक, खीरी ने तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित पाँचों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है तथा उक्त कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी प्रक्रिया में है।
1. हे0का0 प्रमोद कुमार वर्मा
2. हे0का0 राशिद चौधरी
3. का० विक्रांत चौधरी
4. का० रचित राजपूत
5. का० लोकेश पाण्डेय

More Stories
कानपुर नगर1अगस्ता26*KDA में फर्जी रजिस्ट्री का बड़ा खेल! 6 पर FIR, जांच के घेरे में पूरा नेटवर्क?
मथुरा 1 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 1 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*