लखनऊ6अगस्त24*”भीख नहीं अधिकार चाहिए, न्याय और सम्मान चाहिए।”*
*यूपी के अनुदेशक* आज अपनी मांग को लेकर आज लखनऊ में धरना दे रहे हैं। पूरे प्रदेश में इनकी संख्या करीब *26 हजार* है। इन्हें सैलरी के रूप में सिर्फ *9 हजार* रुपए मिलते हैं, यानी भारत सरकार का न्यूनतम मजदूरी के हिसाब से भुगतान नहीं किया जा रहा।
हाईकोर्ट सिंगल और डबल बेंच इनको 17000 मानदेय भुगतान 9% ब्याज सहित का आदेश पहले ही निर्गत कर चुकी है लेकिन सरकार इन से सुप्रीम कोर्ट में लड़ रही है।
कई लोगो से बात करने पे पता चला की ये अल्प मानदेय के चलते अपना और अपने परिवार का इलाज कराने में भी सक्षम नहीं हैं।
*जब अनुदेशक शिक्षकों की यूपी में ऐसी दुर्गति होगी तो वो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे दे पाएंगे?*

More Stories
बुलंदशहर 23 नवम्बर 26* 3साल कि मासूम कि हत्या कि आरोपी महिला सोनम गिरफ्तार
हल्द्वानी23 नवम्बर 26*पुरुष आयोग और पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाने की उठी मांग, प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 23 नवंबर 26 *LED वैन से नन्हे बच्चों तक पहुंचा नशामुक्ति का संदेश, उफरैल में गूंजा ‘नशा छोड़ो’ का नारा*