लखनऊ29सितम्बर25*एशिया कप में पाक की हार पर बोले योगी,मैदान कोई हो,विजय सदा भारत की होगी,अखिलेश ने भी दी बधाई*
लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप जीतने पर सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन किया और बधाई दी।सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर भारतीय टीम की सराहना करते हुए कहा कि मैदान कोई भी हो,विजय सदा भारत की ही होगी।भारतीय क्रिकेट टीम के प्रत्येक खिलाड़ी का हार्दिक अभिनंदन,जय हिंद।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एकता जीत की बुनियाद होती है।एशिया कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी एकजुट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, सपोर्टिंग स्टाफ व देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।बता दें कि भारत ने रविवार को पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर अपना रिकॉर्ड नौवां एशिया कप खिताब जीता। यह रोमांचक मैच दुबई में खेला गया।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, जय भारत -विजय भारत।मौर्य ने कहा,भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप 2025 में ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।मौर्य ने कहा,पाकिस्तान पर शानदार विजय प्राप्त कर आप सभी ने पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। समस्त देशवासियों को आपकी इस अद्भुत उपलब्धि पर अपार गर्व है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘
जय हो,भारत की ऐतिहासिक एवं शानदार जीत। पाठक ने कहा कि एशिया कप के फाइनल प्रतिस्पर्धा में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पांच विकेट से हराकर ऐतिहासिक एवं शानदार जीत दर्ज करने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

More Stories
अयोध्या 14 अप्रैल 26*रुदौली नगर में विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती शिशु मंदिर का किया गया शुभारंभ
अयोध्या 14 अप्रैल 26*रुदौली के कूढा सादात में अंबेडकर जयंती पर विशाल जनसभा का भव्य आयोजन
कौशाम्बी 14 अप्रैल 26*अपने तूफानी दौरा करके पत्रकार राजू सक्सेना को देखने पहुंचे चायल के पूर्व विधायक l