लखनऊ28मार्च24*बगावत के बाद सपा ने मेरठ मे भानू का टिकट काटा.. नये प्रत्याशी का ऐलान आज..
योगेश वर्मा पर दाँव लगा सकते है अखिलेश, मुस्लिम को टिकट दिए जाने की हो रही मांग
UP : समाजवादी पार्टी ने मेरठ से अपने प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का टिकट काट दिया है। भानु की जगह नए कैंडिडेट का ऐलान आज ही होने की संभावना है। भानु प्रताप सिंह अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी चलाते हैं और पॉलिटिकल एक्टिविस्ट हैं, लेकिन इनका मेरठ से कोई वास्ता नहीं था। उनके टिकट की घोषणा के बाद से ही समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस टिकट का खुला विरोध किया जिसके चलते पार्टी को अपने फैसले से पीछे हटना पड़ रहा है। नया प्रत्याशी वैश्य, दलित या मुस्लिम समाज से हो सकता है। पूर्व विधायक योगेश वर्मा के नाम की चर्चा ज्यादा है। वैसे यहाँ ST हसन को मुरादाबाद से मेरठ लाया जा सकता है.. सम्भावना कम ही है। बिजनौर से लेकर रामपुर, मुरादाबाद तक सपा प्रत्याशी चयन चर्चा मे है। इसका लाभ BSP को मिल रहा है।
#Lucknow #Meerut #yogeshvarma
#Bhanupratapsingh #AkhileshYadav

More Stories
बांदा24अप्रैल26*डायल यूपी-112 मुख्यालय से जनपद बांदा को प्राप्त 16 नये चारपहिया पीआरवी वाहन
भागलपुर24 अप्रैल26*कसौधन महिलासमितिद्वारा शर्बत या सत्तू के शर्बत से जल सेवा
भागलपुर24अप्रैल26*शाहकुण्ड थाना अंतर्गत एक महिला के हत्या में संलिप्त एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।