ब्रेकिंग न्यूज
लखनऊ28जुलाई23*कल29 जुलाई को नाजिम साहब की 10 वी मोहर्रम के अवसर पर पुलिस कमीश्ररेट ट्रैफिक ड्रायवर्जन ।
दिनांक 29/7/23/ को नाजिम साहब की 10 वी मोहर्रम के अवसर शिया समुदाय द्वारा ” आसरे का जुलूस ”
इमामबाड़ा ( विक्टोरिया स्ट्रीट ) निकट पाटानाला चौकी थाना चौक से प्रारंभ होकर मेफेयर तिराहा ( अकबरी गेट ) नक्खास तिराहा, टूरियागंज, बिल्लौचपुरा, खालाबाजार थाने के सामने से हैदरगंज ( लाल माधव ) तिराहा बुलाकी अड्डा एवररेडी तिराहा थानाक्षेत्र खालाबाजार से होते हुए करबला, तालकटोरा थाना तालकटोरा लखनऊ में पहुंचकर समाप्त होता है । इसे अतिरिक्त महानगर एव तेलीबाग में ताजिया तफनाय जाएंगे । उक्त अवसर पर यातायात के सुगम संचालन हेतु यातायात / डायवर्जन व्यवस्था निम्न प्रकार होगी ।
आवश्यकतानुसार दिनांक 29/7/23 को प्रात: 07 बजे से जुलूस की समाप्ति तक निम्नानुसार डायवर्जन किया जाएगा ।
टूडियागंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या लाल माधव हैदरगंज की ओर नही जा सकेगा बल्कि यातायात गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज सहादतगंज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा ।
कमला नेहरू क्रोसिंग मेडिकल क्रास चौराहा से यातायात नक्खास टूडियागंज तिराहे की ओर नही जा सकेगा ।
यह यातायात मेडिकल कॉलेज चौक होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।
रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास की ओर सामान्य यातायात नही जाएगा बल्कि ये मेडिकल कॉलेज या नाका की ओर होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।
मिल एरिया तिराहे से कोई भी बुलाकी अड्डा या एवररेडी तिराहे की ओर नही जा सकेगा बल्कि राजाजीपुरम होकर अपने गंतव्य जाएगा ।
लखनऊ से अर्चना खन्ना की रिपोर्ट यूपी आजतक

More Stories
वाराणसी14जुलाई26*बीजेपी नेता ने धोखे में बुजुर्ग दंपति की जमीन करा ली बैनामा, बुजुर्ग दंपति लगा रहे न्याय की गुहार..
हमीरपुर14 जुलाई 2026*ग्राम प्रधान ने बृक्षारोपण कर गॉंव में बृक्ष बंटवाये
पूर्णिया बिहार 14 जुलाई26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में NEP-2020 को धरातल पर उतारने की तैयारी