लखनऊ26जुलाई26*02 MLAs से जुड़े पुराने पेपर लीक मामलों में प्रभावी पैरवी की मांग*
___________________________
*लखनऊ।* आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सुभासपा विधायक बेदी राम एवं निषाद पार्ट विधायक विपुल दुबे से संबंधित लंबित पेपर लीक मामलों में प्रभावी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध अभियोजन सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि हाल के पेपर लीक मामलों को लेकर देशभर में उत्पन्न आक्रोश तथा केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा घोषित ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के मद्देनज़र लगभग दो दशकों से लंबित पुराने मामलों का भी समान गंभीरता से निष्पादन किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने लखनऊ न्यायालय में विचाराधीन 2006 के रेलवे भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा है कि इस प्रकरण में बेदी राम एवं विपुल दुबे सहित अन्य अभियुक्तों के खिलाफ अभियोजन लंबित है। इसी प्रकार बेदी राम के खिलाफ प्रश्नपत्र लीक से संबंधित अन्य आपराधिक मामले भी विभिन्न स्तरों पर लंबित बताए गए हैं।
अमिताभ ठाकुर ने राज्य सरकार से इन सभी मामलों की वरिष्ठ स्तर पर नियमित समीक्षा, सक्षम लोक अभियोजकों द्वारा प्रभावी पैरवी तथा सतत निगरानी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है, ताकि न्यायिक प्रक्रिया अनावश्यक विलंब के बिना विधि के अनुरूप आगे बढ़ सके ।

More Stories
बांदा 26 जुलाई 26*बसपा ने एक माह में फिर बदला जिलाध्यक्ष**रामसेवक प्रजापति को सौंपी कमान
कौशाम्बी26जुलाई26*करारी पुलिस का एक्शन, 48 घंटे में चोरी का खुलासा
बांदा 26 जुलाई 26* जंतर मंतर में भारतीय सेना के विरुद्ध की गई अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों के निमित विरोध प्रदर्शन*।