लखनऊ26जुलाई26*कर्मचारी महासंघ का अधिवेशन अगस्त में, बैठक 29 को*
________________________
*लखनऊ।* उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ को गतिशील एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से 29 जुलाई 2026 को लखनऊ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने बताया कि यह बैठक 96, महात्मा गांधी मार्ग, प्रेरणा सदन-, लखनऊ में दिनांक 29 जुलाई 2026 को *दोपहर 12:00 बजे होगी।
बैठक में महासंघ एवं मिनिस्ट्रियल फेडरेशन का अधिवेशन अगस्त 2026 में लखनऊ में सम्पन्न कराए जाने को लेकर रूपरेखा और तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में महासंघ और मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के पदाधिकारियों व सदस्यों से अधिवेशन को सफल बनाने हेतु उनके अमूल्य सुझाव और विचार मांगे जाएंगे।
आयोजकों का कहना है कि इस अधिवेशन के माध्यम से प्रदेश भर के कर्मचारियों की समस्याओं, मांगों और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
More Stories
महेवा इटावा 13 सितंबर 26*ब्लॉक स्थापना दिवस पर विशेष
हाजीपुर 13 सितंबर2026,अखिल भारतीय रेलवे खानपान लाईसेंसीज वेलफेयर एसोसिएशन की एक विचार विमर्श सभा का आयोजन किया
पूर्णिया बिहार 13 सितंबर 26 श्रकांग्रेस के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान के निधन पर कांग्रेस में शोक