March 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ25मार्च2025*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................

लखनऊ25मार्च2025*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….

लखनऊ25मार्च2025*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….

➡लखनऊ – लखनऊ में IPL मैच को लेकर पुलिस अलर्ट, लखनऊ में खेले जाने हैं आईपीएल के 7 मैच, लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होंगे क्रिकेट मैच, डीसीपी दक्षिणी जोन निपुण अग्रवाल का बयान, व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की जा रही- डीसीपी, क्राउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक व्यवस्थाओं पर होगा फोकस, जल्द ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी की जाएगी- DCP

➡लखनऊ – BSP ने भाईचारा कमेटी का गठन किया, BSP पदाधिकारियों की मायावती के साथ बैठक, मायावती के निर्देश पर भाईचारा कमेटी का गठन, लखनऊ, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई में बनी कमेटी, उन्नाव के लिए भी भाईचारा कमेटी का गठन, BSP कार्यालय पर OBC के बड़े नेताओं की बैठक हुई

➡लखनऊ – BSP ने 6 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की, शैलेंद्र गौतम लखनऊ, राजेश फौजी रायबरेली, दिनेश गौतम उन्नाव, सुरेश चौधरी हरदोई जिलाध्यक्ष, विपिन गौतम लखीमपुर, विकास राजवंशी सीतापुर

➡लखनऊ – बसपा कार्यालय पर चल रही बैठक समाप्त, BSP पदाधिकारियों को मायावती ने दिए निर्देश, OBC समाज को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के निर्देश , ज्यादा से ज्यादा सदस्य तैयार करने के निर्देश दिए, सदस्यता के आधार पर पार्टी में अहमियत मिलेगी, मायावती का निर्देश, 2027 में सरकार बनाना है

➡लखनऊ – सपा विधायक अमिताभ बाजपेई का बयान, नंदकिशोर गुर्जर को लेकर बोले अमिताभ बाजपेई , जिस पार्टी में कलश खंडित हुआ उसमें क्यों हैं वो- अमिताभ, विचारधारा देखकर हम उन्हें सपा में ले सकते हैं- अमिताभ

➡प्रयागराज – जस्टिस वर्मा के ट्रांसफर पर वकीलों का प्रदर्शन, इलाहाबाद हाईकोर्ट में 10 हजार केस की सुनवाई रुकी, वाराणसी में झाड़ू लगाकर वकीलों ने किया प्रदर्शन, झाड़ू लगाकर वकील बोले- जस्टिस वर्मा गो बैक, हाईकोर्ट में जस्टिस वर्मा के खिलाफ हड़ताल शुरू हुई

➡कन्नौज – तरह-तरह की आवाज वाले साइलेंसर के खिलाफ मुहिम, मोडिफाइड साइलेंसर वाले बाइक सवारों पर हुई कार्रवाई, साइलेंसर निकलवाए गए, कई बाइकों के हुए चालान, मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर न फैलाएं ध्वनि प्रदूषण- ARTO, एआरटीओ ने पाल चौराहे के पास चलाया चेकिंग अभियान

➡कुशीनगर – प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह पहुंचे कुशीनगर, प्रदर्शनी और त्रिदिवसीय मेले का किया शुभारंभ, प्रदर्शनी में लगे स्टालों का किया अवलोकन, पुलिस विभाग के स्टॉल पर भी पहुंचे प्रभारी मंत्री, उद्यान विभाग द्वारा लगाए गए ध्वज का किया लोकार्पण

➡कानपुर – नवीन मार्केट में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, नगर निगम का किराया जमा नहीं करने पर कार्रवाई, बकाया नहीं जमा करने पर दुकानों को किया गया सीज, लगातार नोटिस भेजने के बाद भी नहीं जमा कर रहे थे किराया , आज लगभग 9 दुकानों को सीज कर नगर निगम ने की कार्रवाई

➡मेरठ – मुस्कान,साहिल का नशे में धुत डांस का एक और वीडियो, हिमाचल के कसोल में एक साथ नाच रहे मुस्कान,साहिल, होली की पार्टी में नशे में धुत दिखे मुस्कान और साहिल, सौरभ की हत्या के बाद जमकर अय्याशी की दोनों ने, नशे में धुत मुस्कान ज़मीन पर गिरी, साहिल लड़खड़ाता रहा, नशे में धुत मुस्कान को लोगों ने जमीन से उठाया, खून की होली के बाद दोनों ने जमकर खेली रंगों की होली, सौरभ का कत्ल करने के बाद हिमाचल घूमने गए थे दोनों, वायरल वीडियो में मुस्कान, साहिल के नशे की लत का खुलासा, हिमाचल के कसोल में होली वाले दिन का है वायरल वीडियो

➡प्रतापगढ़ – राजा भैया ने सपा सांसद के बयान पर जताई नाराजगी, सांसद रामजी लाल ने जो बोला वो सत्य से परे है- राजा भैया, ‘राणा सांगा ने राष्ट्र,धर्म की रक्षा के लिए कई लड़ाई लड़ी, जीती’, ‘तुष्टिकरण के चलते हमारे महानायकों को खलनायक कहा जा रहा’, ‘दुर्भाग्य है कि औरंगजेब जैसे आततायी का लोग कर रहे महिमामंडन’, जिसने भाइयों की हत्या करके कुत्तों को खिला दिया- राजा भैया, ऐसे औरंगजेब के चाहने वाले भी इस देश में है- राजा भैया

➡वाराणसी -गंगा घाट पर आयोजन के लिए लेनी होगी अनुमति, सामाजिक,धार्मिक आयोजन के लिए देना होगा शुल्क, अनुमति के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन, 880 रुपए वर्ग मीटर के हिसाब से लगेगा शुल्क, स्मार्ट सिटी एप्प पर आयोजन के लिए करना होगा आवेदन, आयोजन के 15 दिन पहले करना होगा आवेदन

➡वाराणसी-वाराणसी से जयपुर के लिए फ्लाइट सेवा बंद, 27 मार्च से जयपुर के लिए नहीं होगी कोई सीधी फ्लाइट, कनेक्टिंग फ्लाइट का लेना होगा यात्रियों को सहारा , स्पाइस जेट 27 मार्च से बंद करेगी जयपुर की सीधी फ्लाइट सेवा, एयरपोर्ट से स्पाइस जेट कंपनी देती है जयपुर के लिए विमान सेवा

➡मेरठ-मनीष प्रजापति हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो हत्यारोपी गिरफ्तार, दो अभी भी फरार, एक आरोपी शिवम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,पैर में लगी गोली, मेडिकल के दौरान दारोगा की पिस्टल छीन शिवम ने की फायरिंग, घर की चौखट पर समझौते के, बहाने बुला मनीष के मारी थी गोली, जन्मदिन का केक काटने से पहले मनीष की गई थी हत्या, जन्मदिन की पार्टी में हत्या की बनाया गया था प्लान, 2 महीने पूर्व हुई रंजिश के चलते की गई थी हत्या, सिगरेट पीने को लेकर युवकों के दोनों गुट आपस मे भिड़े थे, भावनपुर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर किया खुलासा

➡हमीरपुर -DTDC एक्सप्रेस कोरियर कंपनी की बड़ी लापरवाही , ICSC बोर्ड की 10वीं की एग्जाम कॉपियां रास्ते में गिरी,कॉपियां स्कूल से ले जाते समय फ्रेंचाइजी एजेंट से गिरी, 10वीं की बायोलॉजी सब्जेक्ट की 48 कॉपी का पैकेट गिरा, कॉपियां गुम होने की गुमशुदगी की रिपोर्ट सुमेरपुर थाने में केस , कॉपियां गुम होने से एग्जाम देने वाले छात्र और छात्राएं परेशान, थाना सुमेरपुर इलाके के बाकी गांव रोड का मामला

➡वाराणसी-संत अतुलानंद स्कूल की प्रिंसपल पर दर्ज होगा मुकदमा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने केस दर्ज करने का दिया आदेश, पुलिस परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के आरोपी की मौत, मृतक की पत्नी ने स्कूल की प्रिंसिपल पर लगाया आरोप साजिश के तहत झूठे आरोप में जेल भिजवाने का आरोप, प्रिंसिपल डॉ.नीलम सिंह सहित अन्य आरोपियों पर दर्ज होगा केस, कैंट थाने में मुकदमा दर्ज करने का आदेश

➡हमीरपुर – सदर कोतवाली इलाके में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सदर कोतवाली पुलिस के सुस्त रवैए से परेशान पीड़ित, पीड़ित ने जिला प्रभारी मंत्री से रामकेश निषाद से की शिकायत, 4 दिन पूर्व चोरी हुई बोलेरो गाड़ी का पुलिस नहीं कर पाई खुलासा, 4 दिन बीत जाने के बाद भी बोलेरो चोर पुलिस की गिरफ्त से दूर, 20 मार्च को VVIP रोड से यूपी 112 के सामने से हुई थी चोरी , बढ़ रही चोरियों से सदर कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, सदर कोतवाली इलाके में बढ़ रही चोरियों से आम जनमानस परेशान

➡अम्बेडकरनगर – झोपड़ी से किताब लेकर भागते बच्ची के वायरल वीडियो का मामला, मामले में लेखपाल घनश्याम ने अलग-अलग दो मुकदमा दर्ज कराया , भ्रामक तथ्यों के साथ वीडियो वायरल करने के आरोप में मुकदमा, अतिक्रमण हटाने गयी टीम के साथ अभद्रता करने पर मुकदमा कराया , आरोपी राममिलन यादव समेत अन्य पर लेखपाल ने मुकदमा कराया , अतिक्रमण हटाने के दौरान झोपड़ी में आग लगाने के आरोप में मुकदमा, किताब लेकर भागते बच्ची का वीडियो अखिलेश यादव ने पोस्ट किया था , पांच दिन पूर्व नवीन परती से अवैध कब्ज़ा हटाने गया था राजस्व विभाग , जलालपुर तहसील क्षेत्र के अरईपुर गांव का मामला

➡आगरा – ताजमहल शिल्पग्राम में कूड़े के ढेर में लगी आग, आग की लपटें उठती देख फायर ब्रिगेड को दी सूचना , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी, आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका , धुएं, प्रदूषण से ताजमहल की सफेदी पर असर की आशंका

➡दिल्ली – जस्टिस वर्मा के घर पहुंची जांच टीम, कैश मामले की जांच के लिए पहुंची कमेटी, CJI की गठित कमेटी जांच के लिए पहुंची, जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच, हरियाणा HC के CJ कमेटी में शामिल, कर्नाटक HC के जज जांच टीम में शामिल, 3 सदस्यीय कमेटी जांच के लिए पहुंची
———————————————————————————–

Taza Khabar