[25/08, 14:59] Ankur Gupta Bidhuna: लखनऊ
42 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम,लखनऊ, कानपुर नगर के लिए 42 इलेक्ट्रिक बसें,सीएम योगी ने 42 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया,सीएम योगी ने इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई,कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा कार्यक्रम में मौजूद,राजधानी लखनऊ को 34 ई-बसों की सौगात मिली,कानपुर नगर में 8 इलेक्ट्रिक बसें होंगी संचालित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन-
में कनेक्टिविटी बेहतर की गई- सीएम
नगरीय सुविधाओं को आगे बढ़ाया- सीएम
यूपी के 10 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा-CM.
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
[25/08, 20:55] Ankur Gupta Bidhuna: लखनऊ
यूपी मे 8 तीर्थो व 11 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर चलेंगी बसे
यूपी परिवहन विभाग ने संस्कृति विभाग को भेजी सूची
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों मे मेरठ से लेकर बलिया तक के वीरो के नाम है शामिल
चंद्रशेखर आज़ाद और भगत सिंह के नाम पर भी संचालित होंगी बसे
काशी विश्वनाथ, अयोध्या, गोकुल धाम के नाम से भी चलेंगी बसें
चौरी चौरा और काकोरी बस सेवा की भी होगी शुरुआत
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
[25/08, 21:01] Ankur Gupta Bidhuna: *सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रदेश व्यापी अभियान की शुरुआत*
*यूपी में सिंगल यूज प्लास्टिक को बनाने से लेकर इस्तेमाल करने वालों तक पर होगी कार्रवाई*
लखनऊ ।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्तर प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए वृहद स्तर पर अभियान आरंभ (ARAMBH – Awareness, Refuse, Alternative of Plastic, Mass Campaign, Be responsible, Hammer to Ban SUP) की शुरुआत गुरुवार से की गई है। इसमें, सिंगल यूज प्लास्टिक (100 माइक्रॉन से कम) के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर लगे प्रतिबंध को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। इस एक महीने के अभियान में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं प्रवर्तन दल द्वारा क्षेत्रीय धिकारियों के मध्य समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाया जाएगा।
राज्य मिशन निदेशक श्रीमती नेहा शर्मा की ओर से आदेश जारी किया गया है। नगर विकास विभाग द्वारा समस्त निकायों को दिनांक 25 अगस्त 2022 से 25 सितम्बर 2022 तक वृहद स्तर पर अभियान ARAMBH का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे प्रदेश में एकल उपयोग प्लास्टिक पर लगे प्रतिबंध को धरातल पर पूर्णतः लागू किया जा सके।
*निकायों को किया जाएगा पुरस्कृत*
इस अभियान के तहत निकायों के स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक (100 माइक्रॉन से कम) के निर्माण, बिक्री और उपयोग को रोकने के लिए कार्यवाही की जाएगी। साथ ही, राज्य मिशन निदेशालय की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले निकायों को प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक की जब्ती के आधार पर विश्लेषण कर राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही, निर्देश दिए गए हैं कि SUP Compliance Monitoring Portal पर निकाय सीमान्तर्गत प्लास्टिक की निर्माण यूनिट, विक्रेता और इनका इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ता (जैसे होटल) का निरीक्षण कर Field Inspection App (फील्ड इस्पेक्शन एप ) पर भरा जाना है। SUP Public Grievance App (एसयूपी पब्लिक ग्रीवांस एप) पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निवारण निकायों द्वारा शिकायत प्राप्त होने के एक सप्ताह के भीतर कराया जाना है। शिकायत के निस्तारण के पश्चात निकाय द्वारा निस्तारण आख्या/टिप्पणी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता

More Stories
नैनीताल29अप्रैल26*जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, ईलाके में दहशत,
नैनीताल लालकुआं29अप्रैल26* 34वीं बटालियन आईटीबीपी में खुला आंचल मिल्क पार्लर,
लालकुआँ29अप्रैल26*प्रधान विवाद में बड़ा उलटफेर: