लखनऊ23अगस्त25*न्याय, समता और बंधुता भारत के संविधान की मूल भावना हैं…मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ
लखनऊ*102 वर्षों के अपने गौरवशाली इतिहास को समेटे उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ के आज लखनऊ में आयोजित 42वें अधिवेशन में मा. उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश मा. न्यायमूर्ति श्री अरुण भंसाली जी एवं अन्य मा. न्यायाधीशों के साथ मुख्यमंत्री योगी जी ने सहभाग किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा
यह केवल एक संघ का अधिवेशन मात्र नहीं, बल्कि यहां बेस्ट प्रैक्टिस पर भी जोर देने का प्रयास होता है, जो किसी भी संस्था के भविष्य को तय करने में एक निर्णायक भूमिका का निर्वहन करती हैं।
यह अधिवेशन ऐसे समय में आयोजित हो रहा है, जब हम भारत का संविधान लागू होने का अमृत महोत्सव वर्ष मना रहे हैं, साथ ही यह अधिवेशन उत्तर प्रदेश के न्यायिक अधिकारियों के महाकुम्भ का दर्शन भी करा रहा है।
कार्यक्रम के प्रति मेरी शुभकामनाएं!

More Stories
बुलंदशहर 23 नवम्बर 26* 3साल कि मासूम कि हत्या कि आरोपी महिला सोनम गिरफ्तार
हल्द्वानी23 नवम्बर 26*पुरुष आयोग और पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाने की उठी मांग, प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 23 नवंबर 26 *LED वैन से नन्हे बच्चों तक पहुंचा नशामुक्ति का संदेश, उफरैल में गूंजा ‘नशा छोड़ो’ का नारा*