लखनऊ19मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- CM योगी के नमाज वाले बयान पर बोले अखिलेश, ये नमाज पर बहस में उलझाना चाहते हैं- अखिलेश, बीजेपी चाहती है हम इस मुद्दे में उलझे- अखिलेश, जगह कम तो सड़क पर नमाज क्या दिक्कत?- अखिलेश, इस बार यूपी में उल्टी गंगा बहेगी- अखिलेश
➡️लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे हजरतगंज, बड़े मंगल के भंडारे में पहुंचे अखिलेश यादव, भंडारे में अखिलेश यादव ने किया प्रसाद वितरण, रविदास मेहरोत्रा और राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
➡लखनऊ- अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर हमला, एनकाउंटर को कानून व्यवस्था का दिखावा बताया, बहन बेटियों के साथ कितनी ज्यादा घटनाएं- अखिलेश, महिलाओं की सुरक्षा पर सरकार से मांगा आंकड़ा, रुपये की गिरावट और महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरा, पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ने की जताई आशंका, ‘NEET को बताया लीक एग्जाम, लाखों छात्र प्रभावित’, स्मार्ट सिटी लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल, छोटे दुकानदारों को खत्म करने का लगाया आरोप, वर्क फ्रॉम होम नहीं नो वर्क का भी ये करेंगे फैसला, अभी ये लोग हार से उभर नहीं पाए हैं- अखिलेश
➡️लखनऊ- यूपी में गोशालाओं से आएगी नई कृषि क्रांति, योगी सरकार गो संरक्षण को रोजगार और खेती से जोड़ेगी, IIT कानपुर की तकनीक से बनेगा ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर, गोशालाएं संरक्षण केंद्र के साथ आर्थिक ताकत बनेंगी, माइक्रो एंटरप्रेन्योरशिप मॉडल से गांवों में बढ़ेंगे रोजगार, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटाने की तैयारी
➡लखनऊ- MLA नीरज बोरा ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, लखनऊ में बिजली कटौती को लेकर लिखा पत्र, लगातार बिजली कटौती से जनता बेहाल- बोरा, जनता आक्रोशित, समस्या का समाधान करें- बोरा
➡लखनऊ- ट्रैफिक अभियान में भारी चालान, 7.70 करोड़ वसूली, 4 दिनी अभियान में 2,52,122 वाहनों की जांच की, शराब पीकर ड्राइविंग और मॉडिफाइड साइलेंसर पर सख्ती, कुल 16,128 वाहनों का चालान काटा गया, 5143 ड्रंक ड्राइविंग के मामले सामने आए, 4594 वाहन गलत नंबर प्लेट या HSRP बिना पाए गए, चालान के जरिए 7.70 करोड़ रुपए की वसूली की गई
➡लखनऊ- बरेली में पानी टंकी गिरने के मामले में एक्शन, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, निर्माण एजेंसी NCC Limited ब्लैकलिस्ट की गई, TPI फर्म BLG Construction काली सूची में डाली गई, दोनों एजेंसियों पर FIR और नई परियोजनाओं पर रोक, NCC पर 5% और TPI पर 1% पेनाल्टी लगाई, बरेली की अभियंता कुमकुम समेत 3 इंजीनियर निलंबित, दो आउटसोर्स सहायक अभियंता सेवा से बर्खास्त
➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी की पहल ला रही रंग, प्रशासन की तत्परता से 2 बेटियों का भविष्य सुरक्षित, महिला एवं बाल सुरक्षा पर योगी सरकार का फोकस, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से टले बाल विवाह, यूपी में शिक्षा और भविष्य को मिल रही सुरक्षा, कानून के प्रति बढ़ी लोगों की जागरूकता
➡आगरा- भीषण हीट वेव को लेकर प्रशासन अलर्ट, अगले 24 घंटे में तेज गर्मी का पूर्वानुमान जारी, DM ने राहत व्यवस्था तेज करने के दिए निर्देश, राहत आयुक्त कार्यालय से आगरा को 33 लाख जारी, बाजार, मंडी और बस स्टैंडों पर ग्रीन नेट और शेड लगाए जाएंगे, पानी के टैंकर और कूलर की व्यवस्था करने के आदेश, SN मेडिकल कॉलेज समेत अस्पतालों में हीट स्ट्रोक वार्ड तैयार, सिर ढककर निकलें, खूब पानी पिएं और धूप से बचें- DM
➡गोंडा- अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 10 में 3 कब्जेदारों से खाली कराई गई जमीन, 3 कब्जेदारों से खाली कराई श्मशान की जमीन, बाकी को प्रशासन का अल्टीमेटम खुद से हटाएं कब्जे, जल्द कब्जे न हटाने पर जमींदोज होंगे पक्के मकान, कर्नलगंज के सेहरिया कला में श्मशान जमीन पर कब्जा, कई बार चेतावनी के बाद लोग नहीं हटा रहे थे कब्जा, 3 थानों की फोर्स के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाए गए कब्जे, 2 मंजिला भवन मालिकों को कब्जा छोड़ने का अल्टीमेटम, कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल रहा तैनात, राजस्व और विद्युत विभाग की मौजूदगी में चला अभियान
➡प्रतापगढ़- रेप के आरोपी की दुकान पर चला बुल्डोजर, अवैध अतिक्रमण हुए 3 छप्पर को गिराया, घटनास्थल दुकान को पुलिस ने किया सीज, नाबालिग लड़की के साथ किया रेप और उसे बेचा, पुलिस ने आरपी गुलजार को गिरफ्तार किया, प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोतवाली का मामला
➡प्रयागराज- ANTF यूनिट की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर अरेस्ट, 503.60 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, बरामद हेरोइन की कीमत 1.01 करोड़ बताई गई, मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी
➡महोबा- व्यक्ति को मृत दिखाकर कराई विरासत, मानसिक पीड़ित व्यक्ति को मृत दिखाया, व्यक्ति को मृत दिखाकर जमीन की कराई विरासत, लेखपाल से मिलकर तैयार कराए थे फर्जी दस्तावेज, परिवार के 4 व्यक्तियों के नाम विरासत से खतौनी में, पिता ने DM से विरासत खारिज करने की लगाई गुहार, चरखारी कोतवाली के सूपा गांव का मामला
➡मुरादाबाद- बच्चा चोरी का प्रयास विफल, पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया, नवजात बच्चे को लेकर भाग रहा था युवक, मां के शोर मचाने पर युवक को पकड़ा गया, एक महिला को भी हिरासत में लिया गया, बच्चा चोर गैंग के सदस्य होने की आशंका, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महिला अस्पताल की घटना
➡सीतापुर- विद्युत करंट लगने से झुलसा लाइनमैन, विद्युत लाइन ठीक करते समय लगा करंट, HT लाइन ठीक करते समय हुआ हादसा, लाइनमैन पप्पू मौर्य को भेजा गया अस्पताल, प्राइवेट वर्कर के तौर पर काम करता है पप्पू, सदरपुर थाने के हाजीपुर गांव में हादसा
➡️बरेली- लव मैरिज के 6 माह बाद छात्रा ने लगाई फांसी, मृतक कोमल की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप, दहेज और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया, पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया, सुभाष नगर थाना क्षेत्र के शांति बिहार की घटना
➡फर्रुखाबाद- रियल जूस पीने से युवक की हालत बिगड़ी, जूस पीते ही कुछ देर में होने लगी उल्टी, गिलास में निकला काले रंग का कचड़ा, युवक जूस लेकर पहुंचा दुकानदार के पास, शानू किराना स्टोर से खरीदा था जूस, कोतवाली कायमगंज क्षेत्र का मामला
➡️कानपुर- जुड़वां बेटियों की हत्या का मामला, आरोपी पिता ने आत्महत्या का किया प्रयास, पिता ने जेल में आत्महत्या का किया प्रयास, आरोपी पिता को अस्पताल में कराया गया भर्ती, शहर के नौबस्ता क्षेत्र का मामला
➡कानपुर- बिठूर की मिट्टी की गुल्लकों को मिला नया जीवन, IIT कानपुर के सहयोग से कुम्हारों को नई पहचान, आधुनिक डिजाइन और रंगों में तैयार हो रहीं गुल्लकें, बच्चों में बढ़ेगी बचत की आदत और कारीगरों को नया बाजार, जिला प्रशासन पारंपरिक माटीकला को दे रहा बढ़ावा
➡️आगरा- ट्रांसपोर्टर असगर अली हत्याकांड का मामला, मुख्य आरोपी रवि यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरे मुकदमे में नाटकीय ढंग से कोर्ट में हाजिर हुआ, पुलिस रवि की गिरफ्तारी के लिए दे रही थी दबिश, असगर अली हत्याकांड का मुख्य आरोपी है रवि, हरिपर्वत के मुकदमे में हाजिर हुआ रवि यादव, रवि यादव को रिमांड पर लेगी पुलिस- DCP सिटी, शाहगंज थाना पुलिस कर रही थी रवि की तलाश
➡️बरेली- पुलिस ने मोर सिंह को किया गिरफ्तार, 1480 ग्राम गांजा और 1304 ग्राम डोडा छिलका बरामद, मोर सिंह लंबे समय से कर रहा था तस्करी का काम, तस्कर मोर सिंह बदायूं का रहने वाला है, फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र से तस्कर गिरफ्तार
➡महराजगंज- स्वर्ण व्यापारी से लूट की घटना का खुलासा, 3 बाल अपचारी समेत 4 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद, घटना में प्रयुक्त 4 मोटरसाइकिल भी बरामद, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया में हुई थी लूट
➡मुजफ्फरनगर- होटल के खाने में निकली मरी हुई छिपकली, दूषित खाना खाते युवक की हालत बिगड़ी, युवक रोहन मेरठ अस्पताल रेफर, फूड विभाग ने होटल को तुरंत सील किया, अल करीम होटल पर रोज खाते हैं लोग खाना, खाने के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, मीरापुर कस्बे के बस स्टैंड होटल का मामला
➡कानपुर- फर्जी मार्कशीट मामले में SIT टीम को सफलता, फर्जी मार्कशीट मामले में वांछित मुख्य आरोपी अरेस्ट, फरीदाबाद निवासी राघव फर्जी सर्टिफिकेट के साथ अरेस्ट, मामले में पुलिस 8 आरोपियों को जेल भेज चुकी थी, DCP साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने दी जानकारी
➡बरेली- जिला अधिकारी और SSP ने की मीटिंग, बकरीद को लेकर पीस कमेटी के साथ मीटिंग, अवशेषों को खुले में न फेंकने के दिए निर्देश, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने के निर्देश, कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित थी मीटिंग
➡आजमगढ़- SC-ST कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, कोर्ट ने मारपीट के मामले में सुनाया फैसला, घर में घुसकर मारपीट मामले में 4 दोषी करार, कोर्ट ने आरोपियों को 3-3 वर्ष की सजा सुनाई, प्रत्येक आरोपी पर 25-25 हजार रुपये अर्थदंड, आधी धनराशि पीड़ित पक्ष को देने का आदेश, तहबरपुर थाना क्षेत्र के देवकली का था मामला, क्रॉस केस में 3 आरोपियों को 3-3 वर्ष की सजा, क्रॉस केस के दोषियों पर 13-13 हजार रुपये जुर्माना
➡मिर्जापुर- मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं की गई, कार्रवाई न होने के चलते फिर मारपीट की गई, नरायनपुर चौकी इंचार्ज ने कार्रवाई नहीं की, दबंगों ने सड़क पर रोककर दोबारा की मारपीट, फोन कर दी घर से न निकलने की धमकी, अदलहाट थाने में धरने पर बैठे बीजेपी कार्यकर्ता
➡️दिल्ली- प्रदर्शन मामले में दोनों आरोपी कोर्ट में पेश, आदित्य आनंद के भाई का पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, कोर्ट में आरोपियों ने गिरफ्तारी में प्रताड़ना की बात कही, न्यायिक हिरासत में किसी प्रताड़ना से इनकार किया, दोनों आरोपियों की CBI जांच की मांग कोर्ट से खारिज
➡देहरादून- भुवन चंद खंडूरी का पार्थिव शरीर घर लाया गया, श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता, हर आंख नम, राजनीति के कई दिग्गज अंतिम दर्शन को पहुंचे, देश-प्रदेश की राजनीति में बीसी खंडूरी का बड़ा कद, दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित कर लोग भावुक
➡देहरादून- सरकार ने 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया, बीसी खंडूरी की अंत्येष्टि पुलिस सम्मान के साथ होगी, CM पुष्कर धामी के निर्देश पर शासन से आदेश जारी, 19 से 21 मई तक पूरे प्रदेश में राजकीय शोक घोषित, सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे, बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया
➡देहरादून- दिवंगत बीसी खंडूरी के आवास पहुंचे CM धामी, पूर्व CM बीसी खंडूरी को श्रद्धांजलि अर्पित की, बसंत विहार आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की
➡छत्तीसगढ़- गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन, छत्तीसगढ़ में अब भय का माहौल खत्म- शाह, बीजेपी सरकार आने के बाद एक्शन- शाह, नक्सलवाद ने विकास रोक रखा था- शाह, बस्तर नक्सलमुक्त हो चुका है- शाह

More Stories
पूर्णिया बिहार 19 मई 26 *एसपी ने किया खुलासा: हरिपुर में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री*
पूर्णिया बिहार19मई26* एसपी की पहल पूर्णिया में छात्र-छात्राओं को मिली यातायात और साइबर सुरक्षा की ट्रेनिंग
पूर्णिया बिहार 19 मई 26 रामपुर में लगा सहयोग शिविर, मंत्री-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं*