लखनऊ19जनवरी*मुख्यमंत्री जी ने जनपद हापुड़ में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया*
*मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की*
*दुर्घटना में घायलों का समुचित उपचार कराया जाए*
*घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की*
*राहत एवं बचाव कार्य के कराए जाने के निर्देश*
*लखनऊ: 19 जनवरी, 2023*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद हापुड़ में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य पर कराने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
लखनऊ21जून26*लखनऊ रेजीडेंसी में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया योगाभ्यास*
झाँसी21जून26*पीएम मोदी के विजन से देश अपनी विरासत पर कर रहा गौरव का अनुभव।
मऊ21जून2026*मऊ में ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने किया योगाभ्यास।*