लखनऊ13जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ- खराब मौसम का विमान सेवाओं पर असर, दिल्ली जाने वाली 8 उड़ानें लखनऊ डायवर्ट, AI-2904 रात 12 बजे लखनऊ लैंड हुई, रात 1.42 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया, 6E-932 अहमदाबाद-दिल्ली उड़ान लखनऊ में लैंड, रात 1.52 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया, IX-1029 पटना-दिल्ली फ्लाइट भी लखनऊ में लैंड, रात 2.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया, AI-1847 ओडीशा-दिल्ली फ्लाइट भी लखनऊ में लैंड, मौसम सही होने पर रात 2:26 बजे दिल्ली रवाना, कई फ्लाइट दिल्ली में मौसम खराब होने से लखनऊ आईं, मौसम सही होने के बाद दिल्ली के लिए रवाना की गईं
➡️लखनऊ- पारा क्षेत्र की हंसखेड़ा चौकी का मामला, दारोगा पर अभद्र टिप्पणी का मामला, पीड़ित युवक ने खुद को अधिवक्ता बताया, घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश, नाराज लोगों ने चौकी पर दारोगा को घेरा, व्यापारी नेता ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा, झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, व्यापारी नेता ने लगाए गंभीर आरोप, दारोगा के खिलाफ पहले भी शिकायतों का दावा, उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग
➡️लखनऊ- यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी चंद्रशेखर की पार्टी, आजाद समाज पार्टी ने किया एलान, 13-18 जून तक होंगे टिकट दावेदारों के साक्षात्कार, पार्टी अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर खुद लेंगे साक्षात्कार, जनता से शराबबंदी व न्यूनतम मजदूरी का वादा, मंडलवार टिकट दावेदारों के साक्षात्कार लिए जाएंगे
➡️लखनऊ- BKT में डॉक्टर से 5 लाख की लूट मामला, डॉक्टर अनिल अग्रवाल से लूटे थे 5 लाख रुपए, पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया, कार के टायर पर फायरिंग कर कार रोकी थी, प्रयागराज से भी 2 लोगों को उठाया गया, घटना के पीछे करीबी की साजिश होने की आशंका, साथ मौजूद महिला की भूमिका जांच के घेरे में, CCTV फुटेज, कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
➡️लखनऊ- BKT और महिंगवा इलाके में बढ़ा अपराध, 23 दिनों में डकैती, चोरी, छिनैती की 5 वारदातें, 20 मई को महिंगवा में पेट्रोल पंप पर डकैती, 8 जून को मां चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में चोरी, 9 जून को महिला से बदमाशों ने चेन छीनी, 9 जून को ही दरियापुर गांव में चोरी की घटना, 11 जून को कार पर फायरिंग कर 5 लाख लूटा
➡️गोरखपुर- रामगढ़ताल में कूदकर किशोरी ने किया सुसाइड, 7वीं की छात्रा ने रामगढ़ताल में लगाई छलांग, अस्पताल में इलाज के दौरान ईशु ने तोड़ा दम, पिता रिंकू मोदनवाल कैटरिंग का काम करते हैं, पुलिस आत्महत्या के कारण पता करने में जुटी, पैडलेगंज चौकी क्षेत्र के पार्क के सामने की घटना
➡️आगरा- पुलिस हिरासत में महिला की पिटाई मामला, 3 दारोगा और एक सिपाही पर कोर्ट के आदेश पर FIR, जिस थाने में लिखा गया केस उसी थाने में तैनाती, आगरा की सिकंदरा पुलिस पर उठे गंभीर सवाल, पीड़िता की शिकायत पर मेडिकल कराया गया था, चोट की पुष्टि के बाद पुलिस वालों पर हुई है FIR, जहां FIR उसी थाने में आरोपी पुलिसकर्मी तैनात हैं, जिम्मेदार सिकंदरा इंस्पेक्टर पर भी कार्रवाई नहीं
➡️आगरा- सिकंदरा थानाध्यक्ष, दारोगा पर कार्रवाई के आदेश, कोर्ट को गुमराह करना पुलिस वालों को पड़ा भारी, चोरी के आरोपी की हिस्ट्रीशीट गलत तरीके से पेश की, आगरा पुलिस कमिश्नर को विभागीय कार्रवाई के आदेश, लंबित एक FIR के बजाए कोर्ट में 7 FIR दिखाई थी, सिकंदरा पुलिस के कृत्य से कोर्ट नाराज, कार्रवाई के आदेश
➡️लखनऊ- CRPF के सिपाही पर गंभीर आरोप, 2 लोगों को अगवा कर 5 लाख की लूट का आरोप, वारदात में शामिल एक आरोपी लखनऊ में सिपाही, दिवाकर सिंह, अनूप शुक्ला के अपहरण का आरोप, असलहे के बल पर लूट, विरोध करने पर पिटाई की, वारदात में पुलिस की गाड़ी इस्तेमाल करने का आरोप, चिनहट थाने में 2 नामजद और 4 अज्ञात पर FIR
➡️गोंडा- इंडियन बैंक में हुए करोड़ों रुपए घोटाले का मामला, बैंक के 69 अधिकारियों-कर्मचारियों पर FIR, कोतवाली नगर में बैंक के सचिव ने दर्ज कराया केस, BNS की धारा 173(4) में फोर्जरी का मुकदमा, FIR में 23 साल बैंक में तैनात रहे हर मैनेजर का नाम, कैशियर, हेड कैशियर, पोस्ट अफसर, क्लर्क भी आरोपी, रकम 3 करोड़ 60 लाख से बढ़कर 4 करोड़ 90 लाख, बैंक के तत्कालीन सचिव की भी जांच जारी, पर केस नहीं, गोंडा में इंडियन बैंक की प्रधान शाखा का मामला
➡️जालौन- पुलिस और इनामिया बदमाश के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर घायल, छोटेलाल उर्फ लादेन पर दर्ज हैं कई मुकदमे, वाहन चोरी की घटनाओं को देता था अंजाम, SOG, जालौन कोतवाली पुलिस ने दबोचा, लोना संपर्क मार्ग पर बदमाश से हुई मुठभेड़
➡️हापुड़- महिला अनु की हत्या का मामला, हत्यारा पति पुलिस गिरफ्त से दूर, पति ने पत्नी की निर्मम हत्या की थी, मंडी पंजाब की रहने वाली थी अनु देवी, पुलिस फरार आरोपी पति की तलाश में जुटी, धौलाना क्षेत्र में उदयरामपुर नगला का मामला
➡️लखीमपुर- बस में करंट से युवती की मौत का मामला, अधूरी HT लाइन की चपेट में आई थी बस, बिजली विभाग और ठेकेदार आमने-सामने आए, JE ने काकुल ट्रेडर्स फर्म के खिलाफ दी तहरीर, फर्म के फराज खान के खिलाफ दी गई तहरीर, अधूरी लाइन में बिजली सप्लाई देने का आरोप, नियमों के विपरीत लाइन बिछाने का भी आरोप, खीरी कस्बे में बारातियों की बस लाइन से छुई थी
➡️बरेली- दोबारा नीलाम होगी केसर चीनी मिल की जमीन, एक व्यक्ति ने तहसील में धरोहर राशि जमा की, तहसील प्रशासन ने धरोहर राशि स्वीकार कर ली, 31 मई को 28.05 करोड़ रुपये में हुई थी नीलामी, किसान नेताओं ने कम कीमत पर जताई थी नाराजगी, मिल पर क्षेत्र के किसानों का करीब 147 करोड़ बकाया, तहसील प्रशासन ने किसानों को भुगतान का दावा किया, नीलामी से मिलने वाली रकम से भुगतान करने का दावा, बहेड़ी के मुड़िया मुकर्रमपुर में हाईवे किनारे है जमीन
➡️हापुड़- केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग का मामला, दमकल की 10 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में लगी थी आग, केमिकल ड्रमों में जोरदार धमाके हुए, व्यापारी ने करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई, थाना धौलाना क्षेत्र का मामला
➡️आजमगढ़- बुजुर्ग हत्याकांड का मामला, पुलिस ने बुजुर्ग हत्याकांड का खुलासा किया, आरोपी अभय चौहान को पकड़ा, मुठभेड़ के बाद आरोपी पकड़ा गया, आरोपी ने हत्या की बात स्वीकारी, पुरानी रंजिश के चलते हत्या की बात स्वीकारी, कब्जे से चाकू, तमंचा, कारतूस बरामद
➡️आगरा- आपत्तिजनक कंटेंट वायरल करने की धमकी, महिला को फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, ब्लैकमेल कर महिला से मांगे डेढ़ लाख रुपए, आरोपियों ने कॉल और मैसेज कर किया परेशान, एत्माद्दौला थाने में 3 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, महिला ने मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का मामला
➡️कानपुर देहात- जिले में पौधारोपण पर बोले मंत्री राकेश सचान, मंत्री राकेश सचान ने अधिकारियों पर कसा तंज, पूर्व में हुए करोड़ों रोपित पौधों की सूची मांग ली, पेड़ जहां लगाए, वहां का पता बता दीजिए- सचान, कम से कम एक बार पेड़ों के दर्शन कर लें- सचान, मामला बढ़ने पर संजय निषाद ने दी प्रतिक्रिया, पेड़ गायब मिले तो अफसरों की नौकरी गायब होगी, कुछ अधिकारी हाथी, साइकिल, पंजे वाले हैं- निषाद
➡️रायबरेली- जमीन विवाद में अधिवक्ता से मारपीट का आरोप, राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, भाई के साथ मारपीट, जमीन पर बैरिकेडिंग का विरोध करने पर पीटा, पांच लोगों पर हत्या की धमकी देने का आरोप, गेंगासो चौकी पुलिस ने आरोपियों को छोड़ा- पीड़ित, सरेनी थाना क्षेत्र के रमईपुर खुर्द गांव का मामला
➡️अयोध्या- युवक-युवती ने एक युवक को दौड़ाकर पीटा, युवक को पकड़कर ले जाती युवती का वीडियो, वीडियो में गाली देती भी नजर आ रही युवती, युवक पर चेन स्नैचिंग का आरोप लगाया, कोतवाली नगर क्षेत्र के नाका चुंगी का मामला
➡️बस्ती- एक ही रात में कई घरों में चोरी की घटना, एक घर से लाखों के जेवरात पार किए गए, घर की महिला को धकेलकर चोर हुआ फरार, दूसरे घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरों ने उड़ाई, अगले मकान से साइकिल चोरी कर फरार, हर्रैया में रजिस्ट्री ऑफिस के पीछे का मामला
➡️सुल्तानपुर- पुलिस को चकमा देकर गैंगस्टर ने सरेंडर किया, आदर्श पांडेय के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था, आदर्श पांडेय पर जयसिंहपुर थाने में आपराधिक केस, गैंगस्टर एक्ट के 2 मामले में आरोपी बनाया गया है, गैर हाजिर होने पर कोर्ट ने NBW जारी किया था, आदर्श पांडेय को पुलिस अरेस्ट कर पेश नहीं कर पाई
➡️कानपुर देहात- खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मसाला कंपनियों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई नामी मसाला फैक्ट्रियां जांच के दायरे में, राकेश मसाला, राज राजेश्वरी स्पाइस फूड्स पर कार्रवाई, अर्चिता शुद्धि इंडस्ट्रीज, नीलम एग्रो टेक पर कार्रवाई, मिर्च, हल्दी, धनिया, गरम मसाला के नमूने लिए, 24 लाख रुपये मूल्य का 9 क्विंटल मसाला सीज, एक दिन पहले भी मसाला जब्त किया था, 14 लाख का 66 क्विंटल मसाला जब्त किया था, जैनपुर, रनिया इंडस्ट्रियल क्षेत्र की फैक्ट्रियों का मामला
➡️पटना- पटना की सबसे ऊंची इमारत में लगी आग, बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल धुआं-धुआं, बेल्ट्रॉन कार्यालय को भारी नुकसान हुआ, हालांकि सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, हाईराइज रेस्क्यू ऑपरेशन से सुरक्षित निकाले गए, 13वीं मंजिल तक पहुंचना बना सबसे बड़ी चुनौती
सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡➡️लखनऊ- KGMU से दुष्कर्म का आरोपी बंदी हैदर अली फरार, पुलिस अभिरक्षा में इलाज करा रहा था बंदी, पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल से भागा, बिस्तर खाली मिलने पर अस्पताल में हड़कंप मचा, अस्पताल परिसर में बंदी की तलाश शुरू की गई, लापरवाही पर दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज, चौक कोतवाली में मामला दर्ज किया गया
➡️लखनऊ- राम मंदिर चंदा घोटाले का मामला, कथित शिकायत पर PIL दाखिल, अधिवक्ता मोहित अशोक ने याचिका दी, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दी, CBI जांच की मांग को लेकर याचिका दाखिल, अगले हफ्ते याचिका पर सुनवाई संभव
➡️लखनऊ- भैंसा कुंड रोड पर कूड़े के ढेर में लगी आग, आग लगने से इलाके में अफरातफरी, लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
➡️कानपुर- पुलिस ने बचाई युवक की जान, पैरेंट कंपनी मेटा से मिला सुसाइड अलर्ट, युवक ने फांसी लगाने का प्रयास किया, फांसी लगाने का वीडियो पोस्ट किया, इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो पोस्ट किया, पुलिस ने युवक से की पूछताछ, युवक का मंगेतर से हुआ था विवाद, विवाद के कारण मानसिक तनाव में था युवक, थाना सेन पश्चिम पारा क्षेत्र का मामला
➡️आगरा- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आगरा दौरा आज, दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे अखिलेश यादव, आज सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पहुंचेंगे, रामजीलाल सुमन के नाती के निधन को लेकर शोक, शोक संवेदना व्यक्त करने आएंगे अखिलेश यादव, बाग फरजाना डॉक्टर आलोक पारिक के आवास जाएंगे, 14 जून को विजन इंडिया की बैठक में लेंगे हिस्सा
➡️सुल्तानपुर- मंत्री गिरीश चंद्र यादव का आगमन आज, कलेक्ट्रेट में करेंगे मीडिया संवाद, भदैया ब्लाक के टिकरी गांव में लगाएंगे चौपाल, जिले के प्रभारी मंत्री हैं गिरीश चंद्र यादव
➡️सुल्तानपुर- STF ने 350 किलो गांजा पकड़ा, बरामद गांजे की कीमत 90 लाख, उड़ीसा से ट्रक में खेप लाई जा रही थी, बिहार के मधुबनी निवासी दीपक अरेस्ट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, चांदा कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡️बिजनौर- प्रेमी ने की प्रेमिका सना की हत्या, शादी की उम्मीद लेकर पहुंची थी बिजनौर, सना का शव गन्ने के खेत में मिला, प्रेम संबंध बना हत्या की वजह, प्रेमी फैसल ने खेत में शव दफनाया, मृतका तलाक के बाद पहुंची थी बिजनौर, प्रेमी फैसल मुंबई में नाई का काम करता था, जांच के बाद मुंबई पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद, थाना मंडावर क्षेत्र का मामला
➡️हापुड़- केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में लगी आग, एक के बाद एक कई ड्रम फटे, दमकल विभाग मौके पर मौजूद, धौलाना थाना क्षेत्र के UPSIDC का मामला
➡️हापुड़- यूरिया की कालाबाजारी का मामला सामने आया, कृषि अधिकारी ने माफियाओं पर केस किया दर्ज, मेरठ निवासी कृष्ण, इमरान और नसीम पर केस, ट्रक में भरकर यूरिया की खेप ले जाई जा रही थी, खेत में ट्रक पलटने के दौरान मामला खुला, ग्रामीणों ने मौके पर यूरिया से भरी गाड़ी पकड़ी, पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा, हापुड़ देहात में 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
➡️बहराइच- तेज रफ्तार मैजिक ने टेंपो को मारी टक्कर, हादसे में टेंपो चालक और एक महिला घायल, मैजिक चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया, दरगाह थाना क्षेत्र के पास की घटना
➡️मुजफ्फरनगर- बुजुर्ग की चंदा मांगने पर हत्या, पिता-पुत्र ने की हत्या, बुजुर्ग वीरेंद्र की अस्पताल में मौत, मंदिर के लिए मांगा था चंदे का पैसा, पैसे के लिए घर आने से गुस्सा थे दोनों, आरोपी रणवीर अरेस्ट, नितिन फरार, भोपा कोतवाली के सिकंदरपुर का मामला
➡️बहराइच- CBI की बड़ी कार्रवाई, इंडियन बैंक गुरघुट्टा शाखा में छापेमारी, शाखा प्रबंधक ललित मोहन गिरफ्तार, निजी कर्मी भी CBI के हत्थे चढ़ा, KCC के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, किसान से 10 हजार रिश्वत की मांग, CBI ने 5 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा, CBI टीम दोनों आरोपियों को लखनऊ लाई, नानपारा कोतवाली क्षेत्र के गुरघुट्टा का मामला
➡️आजमगढ़- भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, तेज रफ्तार कार ट्रेलर से टकराई, हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत, 1 व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती, कार सवार अंदर बुरी तरह फंस गए थे, सभी कार सवार झारखंड के रहने वाले, देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा के पास की घटना
➡️संभल- भाई ने बहन को गोली मारकर की हत्या, प्रेम प्रसंग से नाराज था भाई, हत्या के बाद भाई हुआ फरार, गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡️हापुड़- मसालों को लेकर अभियान तीसरे दिन भी जारी, खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार कर रहा कार्रवाई, कई नामचीन कंपनियों पर छापेमारी, एक दर्जन से अधिक सैंपल जांच को भेजे गए, आज भी कई कंपनियों पर छापेमारी की संभावना, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर पैनी नजर
➡️झांसी- झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना में तेजी, 15 जुलाई तक जमीन खरीद पूरी करने का लक्ष्य, UPEIDA ने अतिरिक्त कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात किए, झांसी और जालौन की तहसीलों में भूमि अधिग्रहण शुरू
➡️वाराणसी- सीएम योगी के दौरे का दूसरा दिन आज, दौरे के दूसरे दिन BHU जाएंगे सीएम योगी, नेशनल एजिंग सेंटर का निरीक्षण करेंगे CM, विज्ञान भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन में होंगे शामिल
➡️सहारनपुर- गोगा म्हाड़ी धार्मिक स्थल को लेकर मामला, गोरक्ष गंगा सरोवर को फन प्वाइंट बनाए जाने पर सवाल, हिंदू संगठनों ने भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया, धार्मिक स्थल की मर्यादा बनाए रखने की मांग, मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक की मांग से बढ़ा विवाद, गोगा म्हाड़ी सुधार सभा ने प्रशासन को चेतावनी दी, मांगें पूरी न होने पर बड़े आंदोलन का ऐलान
➡️अमेठी- दलित परिवार पर दबंगों का कहर, मामूली कहासुनी में चले लाठी-डंडे, धारदार हथियारों से भी किया हमला, एक ही परिवार के 5 लोग घायल, घायलों में एक महिला भी शामिल, अमेठी कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡️हापुड़- मंत्री नरेंद्र कश्यप का कार्यक्रम आज, गंगा घाट का निरीक्षण करेंगे मंत्री, गढ़मुक्तेश्वर के कार्यक्रम में शामिल होंगे
➡️हापुड़- प्रभारी मंत्री केपी मलिक का दो दिवसीय दौरा, सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में करेंगे प्रेस वार्ता, अधिकारियों से वार्ता करेंगे, CHC सिखेड़ा का निरीक्षण करेंगे मंत्री
➡️देहरादून- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा, आज उत्तराखंड आएंगी राष्ट्रपति, अत्याधुनिक राष्ट्रपति उद्यान का करेंगी निरीक्षण, IMA की पासिंग आउट परेड में होंगी अतिथि, राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर
————————————————————————————

More Stories
गाजियाबाद13जून26*50 हजार का इनामी अपहरण-हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
कानपुर नगर13जून26*कानपुर में दबंगों का आतंक! पार्क में चली गोली, फटे बम
लखनऊ13जून26*लोहिया संस्थान का दीक्षांत समारोह 15 जून को होगा