June 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली13जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली13जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली13जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*13- जून – शनिवार*

👇
*==============================*

*’समझौते के करीब ईरान और US’…, तेहरान के विदेश मंत्री के पोस्ट को ट्रंप ने किया शेयर, पीस डील को लेकर बढ़ी उम्मीदें*

*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जून से फ्रांस के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा छह दिन का है। वह 13-14 जून और 16-18 जून (एवियन और पेरिस) को फ्रांस की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इसके साथ ही 14-16 जून 2026 को स्लोवाकिया की भी यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 14 जून को नीस में राष्ट्रपति मैक्रॉन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

*2* अमेरिकी नौसेना के हमले पर जयशंकर ने रूबियो से की बात, जताई नाराजगी; 3 भारतीयों की हुई थी मौत

*3* 5000 किमी दूर भी थर-थर कांपेगा दुश्मन, बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, चुनिंदा देशों में शामिल हुआ भारत

*4* पाकिस्तान को सिंधु का एक बूंद भी पानी नहीं; राजनाथ बोले-भारत के पास वैक्सीन भी और ब्रह्मोस भी

*5* अभेद्य सुरक्षा घेरे में होगी अमरनाथ यात्रा, गृहमंत्री शाह का पैगाम- किसी पर आंच नहीं आने देंगे

*6* राहुल बोले- जनता में भाजपा के खिलाफ नाराजगी, अगला लोकसभा चुनाव हमारा, INDIA ब्लॉक को मैसेज- विपक्ष को मिलकर लड़ना होगा

*7* कोलकाता की सरकारी बिल्डिंग में आग, 4 हजार EVM जलीं, मंत्री बोले- 10 सीटों पर इस्तेमाल हुईं, साजिश की आशंका; TMC, AAP बोली- भाजपा जवाब दे

*8* ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR, चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप; भतीजे अभिषेक के घर CID पहुंची

*9* TMC में असली Vs नकली: 19 बागी सांसदों का शक्ति प्रदर्शन, सोमवार को स्पीकर के सामने पेश करेंगे दावा

*10* कॉकरोच पार्टी चीफ बोले-जेल जाना पड़ेगा, तो पहले मैं जाऊंगा, आंदोलन सबसे बड़ी देशभक्ति, पीछे नहीं हटेंगे; लखनऊ में छात्रों के प्रदर्शन में पहुंचे

*11* महंगाई दर लगातार पांचवे महीने बढ़ी, मई में 3.93% पहुंची, खाने-पीने की चीजें और ट्रांसपोर्टेशन महंगा हुआ

*12* ईरान बोला- अमेरिका से समझौते के बेहद करीब हैं, मीडिया शर्तों को लेकर अटकलें न लगाए, ट्रम्प ने ईरानी विदेश मंत्री की पोस्ट शेयर की

*13* इलॉन मस्क की नेटवर्थ $1 ट्रिलियन पार, अब 174 देशों की GDP से अमीर; 2 बार पाकिस्तान खरीदकर भी छुट्टे बच जाएंगे

*14* इलॉन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलिनियर, इतना पैसा हर घंटे ₹10 करोड़ खर्च करने पर 114 साल लगेंगे, स्पेसएक्स का IPO अमेरिका में लिस्ट

*15* ईरान-अमेरिका में समझौते की खबरों से शुक्रवार को शेयर मार्केट चढ़ा, सेंसेक्स में 1695 अंकों की तेजी, 75,527 पर बंद; निफ्टी 461 अंक चढ़कर 23,622 पर पहुंचा

*16* अमेरिका वैज्ञानिक एजेंसी और भारतीय मौसम विभाग ने एक ऐसी साझा चेतावनी जारी की है, जिसने पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है, भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में अल-नीनो आधिकारिक तौर पर लौट आया है,और यह बहुत तेजी से मजबूत हो रहा है, मौसम वैज्ञानिक का अनुमान है कि यह इस बार साल 1997 के रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास का सबसे विनाशकारी सुपर अल-नीनो बन सकता है

*17* फुटबॉल वर्ल्डकप में कनाडा और बोस्निया मैच 1-1 से ड्रॉ, साइल लारिन ने 78वें मिनट में गोल करके हार टाली; थोड़ी देर में अमेरिका और पराग्वे मैच

*18* वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने शतक लगाया,लोकल प्रैक्टिस मैंच में 10 साल के आशीर्वाद ने 21 बाउंड्री लगाई; पिता बोले थे- दो साल में वैभव जैसा खेलेगा

*19* भारत के खिलाफ पहली बार वनडे सीरीज खेलेगा अफगानिस्तान, कोहली-हार्दिक के बिना उतरेगी इंडिया, धर्मशाला में आज बारिश के 55% चांस

==================
[13/06, 07:25] +91 87658 77512: .. *जय श्री राम*

*शनिवार,13 जून 2026 के मुख्य समाचार*

🔶’ईरान ने किया था भारतीय जहाजों पर अटैक’, भारत ने दिखाई आंख तो पलट गए ट्रंप

🔶भारतीय सेना को मिले 106 कामिकाजे ड्रोन: 180 किमी की रेंज, 450kmph की रफ्तार; न जैमिंग का असर, न टारगेट से भटकेंगे

🔶मनाली-लेह मार्ग में 3 टनल प्रोजेक्ट मंजूर: 15,550 करोड़ की लागत से बनेगी; लद्दाख का पूरे साल साल सड़क संपर्क रहेगा बहाल

🔶RSS प्रमुख मोहन भागवत की ट्रेन पर पथराव: फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस का E-1 कोच बना निशाना, कानपुर से दिल्ली जा रहे थे

🔶जज ने पूछा-छूटोगे तो क्या करोगे, बोला- हत्या करूंगा: गाजीपुर कोर्ट ने हत्यारे को फांसी की सजा सुनाई, कहा- मरते दम तक लटकाना

🔶कोलकाता की सरकारी बिल्डिंग में आग, 4 हजार EVM जलीं: मंत्री बोले- 10 सीटों पर इस्तेमाल हुईं, साजिश की आशंका; TMC, AAP बोली- भाजपा जवाब दे

🔶ममता बनर्जी को खुली चुनौती! 19 सांसदों का दावा- हम हैं असली TMC, ओम बिरला से मांगेंगे मान्यता

🔶5000 किमी दूर भी थर-थर कांपेगा दुश्मन, बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, चुनिंदा देशों में शामिल हुआ भारत

🔶बिहार पुलिस मुठभेड़ में घायल कुख्यात हैदर की मौत, गोली लगने से दो अफसर घायल, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी STF

🔶राज्यसभा चुनाव 2026: मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका, नामांकन रद होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

🔶मैगी में कीड़ा मिलने पर FSSAI सख्त, नेस्ले इंडिया को नोटिस मिलते ही धड़ाम से गिरे कंपनी के शेयर

🔶रूस से तेल खरीद का कारण स्‍पष्‍ट कर जयशंकर ने हथियारों पर उठाए सवाल, यूरोप को दिखाया आईना

🔶West Asia Crisis: अमेरिकी नौसेना के हमले पर जयशंकर ने रूबियो से की बात, जताई नाराजगी; 3 भारतीयों की हुई थी मौत

🔶Mission Election: भाजपा पंजाब चुनाव में सभी 117 सीटों पर लड़ेगी, अभी नहीं कोई गठबंधन; अकेले उतरने का इरादा

🔶CM फडणवीस का दावा: ‘एक दिन में 94% विदेशी कर्ज चुकाने की क्षमता रखता है भारत’, मंदी की आशंकाओं को किया खारिज

🔶अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीद में हरे निशान में खुला बाजार: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला

🔶मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो🙏
[13/06, 09:25] +91 87265 52793: संक्षिप्त स्थानीय अपडेट-

● लखीमपुर शहर की सुनहरी मस्जिद के पास मोटरसाइकिल हटाने को लेकर हुए विवाद में बाइक सवारों ने महाराज नगर निवासी राजुल दीक्षित और आदर्श सिंह के साथ मारपीट की, दोनों घायल हुए हैं। सदर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

● भीरा थाना क्षेत्र के गोंधिया निवासी पिंटू वर्मा की लखनऊ में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह एक निजी कंपनी में कार्यरत थे

● मैगलगंज थाना क्षेत्र में गोमती नदी पुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है

● गोला कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर सांडा गांव में 45 वर्षीय सलीम की रात में सोते समय चाकू मारकर हत्या कर दी गई। परिजन बड़ी बेटी के पूर्व मंगेतर पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है

*वाया- खीरी न्यूज़ अपडेट*
[13/06, 09:29] +91 90443 83919: उन्नाव अपडेट

उन्नाव : गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुआ भीषण हादसा

➡कार सवार 4 लोगों की मौके पर मौत
➡तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई
➡कार सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत
➡हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त
➡पुलिस ने क्रेन से बाहर निकाले शव
➡यूपीड़ा कर्मियों ने सीएचसी पहुंचाया
➡आसीवन थाना क्षेत्र में मामला
[13/06, 09:53] +91 90443 83919: गाड़ी के अंदर से बीयर के केन मिले हैं पुलिस को

जिसका फोटो उन्नाव पुलिस ने शेयर किया है

उन्नाव पुलिस ने सभी से अपील की है कि यदि आप लोग एक्सप्रेस वे या किसी भी मार्ग पर यात्रा कर रहे हैं

तो नशीली पदार्थ का सेवन ना करे

कहा गया है कि यदि आप पांच घंटे तक लगातार खुद गाड़ी चलाते है तो गाड़ी रोककर कुछ देर रुकने के बाद आगे बढ़े

सुरक्षित यात्रा करे
[13/06, 10:08] +91 87265 52793: ● दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांस और स्लोवाकिया की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे

● लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आजमगढ़ में अरबों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद गोरखपुर में भी विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

● देहरादून – भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड आयोजित हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने परेड का निरीक्षण किया। इस ऐतिहासिक परेड में पहली बार महिला कैडेट्स भी शामिल हुईं

● आगरा – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आगरा दौरे पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे

● तेलंगाना – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डुंडीगल वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त स्नातक परेड का निरीक्षण किया

● फीफा विश्व कप उद्घाटन मैच के बाद के मुकाबलों के परिणाम – ग्रुप ए में दक्षिण कोरिया ने चेकिया को 2-1 से हराया। ग्रुप बी में कनाडा और बोस्निया एवं हर्जेगोविना का मैच 1-1 से बराबरी पर रहा, जबकि ग्रुप डी में अमेरिका ने पैराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी
[13/06, 10:40] +91 87265 52793: ● दिल्ली – लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पेपर लीक, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर छात्रों से संवाद के लिए 17 जून को कोटा, 10 जुलाई को प्रयागराज, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में मुलाकात करेंगे

● भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य पैकेटों को बंद करने के लिए स्टेपल पिन समेत किसी भी धातु के पिन या तार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। खाने में धातु के टुकड़े पहुंचने की शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है
[13/06, 10:40] +91 87265 52793: लखीमपुर खीरी – आईजी रेंज किरण एस के लखीमपुर पहुंचने की सूचना है। वह पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी त्योहारों की तैयारियों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे, इसके अलावा आईजी जिले के एक थाने का निरीक्षण भी करेंगे

वाया- खीरी न्यूज़ अपडेट
[13/06, 10:46] +91 87265 52793: वाराणसी – जिला जज के अवकाश पर रहने के दौरान शुक्रवार को एक महिला जिला जज की कुर्सी पर बैठ गई और हैमर बजाते हुए खुद को जज बताते हुए सुनवाई करने की बात कहने लगी। महिला ने फाइलें भी पलटनी शुरू कर दीं। वकीलों के विरोध के बाद महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया, जिन्होंने उसे हिरासत में लेकर कैंट थाने पहुंचाया। महिला की पहचान वंदना गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पहले भी कई बार अदालत में जज की कुर्सी पर बैठ चुकी हैं
[13/06, 10:49] +91 87658 77512: *🏵️एक वोट एक सत्ता और रामराज उत्तर प्रदेश दोहराता हुआ बंगाल*

पश्चिम बंगाल में अपराधी माफिया अब खुद जेल की गाड़ी में भागकर बैठ रहे हैं 😱

टीएमसी गुंडा नित्यानंद अधिकारी कोर्ट के बाहर अंडे फेंके जाने पर इतना डर गया कि भागकर 🏃‍♂️🏃‍♂️🏃‍♂️सीधे पुलिस वैन में घुस गया

इन गुंडों की आँखों में साफ दिख रहा है वो डर! 😨

*ये है असली बदलाव…..जब कानून का राज लौटता है, तो गुंडे पतलून गीली पीली करके खुद भागते हैं! 😂😂🔥*
[13/06, 10:50] +91 87658 77512: *उमर अब्दुल्ला ऐसा क्या बोले कि केंद्रीय मंत्री रिजिजू तारीफ करने से खुद को रोक न सके*
* जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत की स्थिति को बेहतर बताते हुए युद्ध जल्द खत्म करने की अपील की।
* उनके बयान की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कुछ लोगों को उमर अब्दुल्ला से सीख लेनी चाहिए।
*उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यूरोप समेत कई देशों में तेल की आपूर्ति को लेकर गंभीर चिंताएं हैं और पड़ोसी देशों की स्थिति भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है, लेकिन भारत में अब भी तेल और गैस की उपलब्धता बनी हुई है।*
* उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यूरोप के कई देश अब जहाजों में तेल की खपत को बेहद सावधानी से माप रहे हैं। वहीं कुछ पड़ोसी देशों में हालात ऐसे हैं कि जहाजों को वहां तेल भरने की अनुमति तक नहीं मिल रही।
* उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों की तुलना में भारत की स्थिति बेहतर है, जहां तेल और गैस की कोई बड़ी कमी नहीं है।
*हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में जारी संघर्ष जल्द समाप्त होना चाहिए ताकि वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहे दबाव को कम किया जा सके।*
[13/06, 11:14] +91 87658 77512: *🏵️तृणमूल कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता बीजेपी दफ्तर में बीजेपी में शामिल होने आये थे*

बीजेपी के नेताओं ने उनसे पहले प्यार से बात किया फिर हरा रंग मनाया और कहा कि तुम लोग भगवा रंग लगाने के लायक नहीं हो और उनके चेहरे पर तबीयत से हरा रंग पोता

फिर खूब डाटा फटकारा और कहां की तुम लोगों ने हम पर जो अत्याचार किया है तो तुम्हें बीजेपी दफ्तर में आते हुए शर्म नहीं आई

और लात मार कर बीजेपी दफ्तर से भगा दिया
[13/06, 11:20] +91 87658 77512: *🏵️उत्तर प्रदेश के जिला श्रावस्ती में गाय पिछले 8 दिन से एक ही खेत के लगातार चक्कर लगा रही थी। लोगों ने चमत्कार मानकर पूजा–अर्चना शुरू कर दी। गाय की तरह लोगों ने भी खेत की परिक्रमा शुरू कर दी।*

अब पता चला है कि गाय को सर्रा (हाईपोग्लाइसीमिया) नामक बीमारी थी। डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही गाय की परिक्रमा बंद हो गई। उसे अब इलाज के लिए भेजा गया है।

कुछ दिन पहले ही UP में लोगों ने इसी तरह चक्कर लगा रहे एक कुत्ते की पूजा शुरू कर दी थी।
[13/06, 11:27] +91 87265 52793: राजस्थान के भरतपुर जिले की बयाना नगर पालिका में बैठक के दौरान निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत और अधिशासी अधिकारी अनीता कुशवाह के बीच सफाई टेंडर और अन्य कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर तीखी बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि बीच-बचाव करना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विवाद के बाद अधिशासी अधिकारी अनीता कुशवाह को निलंबित कर दिया गया है।

Taza Khabar