लखनऊ12सितम्बर24*मंगेश का एनकाउंटर नहीं, हत्या की गई: अखिलेश यादव*
*********************************
👉 *भाजपा अयोध्या में भोले भाले लोगों को लूट रही: पवन पाण्डेय*
*लखनऊ*। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश स्थित सुल्तानपुर में मंगेश यादव के एनकाउंटर के मामले पर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि ये एनकाउंटर नहीं हत्या है. एनकाउंटर को लेकर झूठी कहानी बताई जा रही है। मंगेश यादव की हत्या हुई है. एसटीएफ वाले उठा कर ले गये और हत्या की।
उन्होंने कहा कि अगर दिमाग होता तो चप्पल में एनकाउंटर नहीं होता।चप्पल में एनकाउंटर किया गया यह झूठा एनकाउंटर था सबसे ज्यादा एनकाउंटर पीडिए परिवार का हो रहा है। भाजपा वाले ने यूपी को फर्जी एनकाउंटर का राजधानी बना दिया है।
कन्नौज सांसद अखिलेश ने कहा कि जिसकी सोच, दिल, दिमाग नकारात्मक हो वो विनाश ही करेगा, विकास नहीं। जो हर्ट लेस हैं उससे क्या उम्मीद करें।
राजधानी लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान सपा नेता और पूर्व विधायक पवन पांडेय द्वारा अयोध्या में जमीन लूट का आरोप भी लगाया. अखिलेश ने इस पर भी टिप्पणी की।
अखिलेश ने कहा कि जमीन की लूट हुई और हेरफेर की गई है। अयोध्या में बीजेपी के लोगों ने जमीन को बेचा दिया. बीजेपी वाले गरीब की जमीन खरीद रहे है. बीजेपी वाले यूपी को लूट रहे है।
बीजेपी वाले भोले- भाले लोग को लूट रहे है. दो साल बाद यूपी में जब सपा की सरकार आयेगी तो अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,