लखनऊ09मई*साइक्लोन असानी भीषण चक्रवात में बदला ‘असानी’; पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तूफान और बारिश का अलर्ट*
*बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करने के बाद साइक्लोन असानी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा, बंगाल और आंध्र प्रदेश में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने कहा कि सोमवार सुबह से यह तूफान गंभीर चक्रवात का रूप ले लेगा।*
*IMD के मुताबिक साइक्लोन असानी का असर सबसे अधिक कार निकोबार से लगभग 610 किमी उत्तर-पश्चिम में, पोर्ट ब्लेयर से 500 किमी पश्चिम में, विशाखापत्तनम से 810 किमी दक्षिण-पूर्व और पुरी से 880 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में देखने को मिलेगा। खबर में आगे बढ़ने से पहले पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय जरूर दें..*
*90 से 125 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं*
*IMD ने अनुमान जताया है कि जिस रफ्तार से तूफान ने बंगाल की खाड़ी में प्रवेश किया, ऐसे में 9 मई को बंगाल और ओडिशा में 90 किमी/घंटे और 10 मई को 125 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस दौरान तूफानी बारिश भी होगी।*
*ओडिशा के पूरी स्थित समुद्री तट पर मछुआरों ने अपनी नावों को पलटना शुरू कर दिया है।*
*ओडिशा के पूरी स्थित समुद्री तट पर मछुआरों ने अपनी नावों को पलटना शुरू कर दिया है।*
*ओडिशा के 4 पोर्ट डेंजर जोन घोषित ओडिशा रिलीफ कमिश्नर पीके जेना ने बताया कि राज्य के 4 पोर्ट पारा द्वीप, गोपालपुर, धमरा और पुरी को डेंजर जोन घोषित किया गया है। इन इलाकों में NDRF और ODARF की तैनाती की गई है। हमने समुंद्री इलाकों मे सभी मछुआरों के लिए चेतावनी जारी कर दी है।*
*ममता बनर्जी ने 3 दिन तक सभी कार्यक्रम रद्द किये*
*पश्चिम बंगाल में तूफान के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। 9, 10 और 11 मई को ममता बनर्जी नवान्न (सचिवालय) से साइक्लोन असानी की मॉनिटरिंग करेगी। रविवार को मौसम केंद्र कोलकाता ने अंदेशा जताया था कि अंत समय में तूफान का डायरेक्शन बदल सकता है और यह बंगाल के किसी समुद्री तटों से टकरा सकता है।*
*झारखंड-बिहार समेत इन राज्यों पर होगा असर*
*चक्रवाती तूफान असानी का असर ओडिशा के अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।*
*ये भी पढ़ें: असानी तूफान का बिहार में भी पड़ेगा असर, इन जिलों में होगी बारिश..*
*मौसम विभाग ने मछुआरों को बुधवार तक समुद्र में न जाने का अलर्ट जारी किया है।*
*मौसम विभाग ने मछुआरों को बुधवार तक समुद्र में न जाने का अलर्ट जारी किया है।*
*साल 2022 का पहला साइक्लोन असानी इस साल का पहला चक्रवाती तूफान है।इससे पहले 2021 में 3 चक्रवाती तूफान आए थे।दिसंबर 2021 में साइक्लोन जावद आया था। वहीं, सितंबर 2021 में साइक्लोन गुलाब ने दस्तक दी थी,जबकि मई 2021 में साइक्लोन यास ने बंगाल,बिहार समेत कई राज्यों में कहर बरपाया था।*
*भविष्य के साइक्लोन के नाम अभी से तय*
*चक्रवात आसनी श्रीलंका द्वारा दिया गया एक नाम है जिसका अर्थ सिंहली में ‘क्रोध’ होता है। आसनी के बाद बनने वाले चक्रवात को सितारंग कहा जाएगा, जो थाईलैंड द्वारा दिया गया नाम है। भविष्य में जिन नामों का इस्तेमाल किया जाएगा उनमें भारत के घुरनी, प्रोबाहो, झार और मुरासु, बिपरजॉय (बांग्लादेश), आसिफ (सऊदी अरब), दीक्सम (यमन) और तूफान (ईरान) और शक्ति (श्रीलंका) शामिल हैं।*

More Stories
कानपुर नगर 13जनवरी 26**शहर में पड़ रही ग़लन भरी ठंड से करें बचाव व रहे सुरक्षित,अस्पताल चिकित्सकों ने शहर वासियों और गांव वासियों को चेताया*
लखनऊ 13 जनवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी 13 जनवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें