March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ06फरवरी*आखिर कब और कैसे सुधरेगा चिनहट शिवपुरी पावर हाउस*

लखनऊ06फरवरी*आखिर कब और कैसे सुधरेगा चिनहट शिवपुरी पावर हाउस*

लखनऊ06फरवरी*आखिर कब और कैसे सुधरेगा चिनहट शिवपुरी पावर हाउस*

-विद्युत विभाग पर नगर निगम ने दर्ज कराई एफआईआर.
-जलकल विभाग भी कार्यवाही में जुटा.
-पेयजल पाइप लाइन पर ही विद्युत विभाग ने बिछाई 11 केवी की लाइन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लगातार सरकारी विभाग ही गलत व मानकों के विपरीत कार्य करने का सिलसिला जारी रखते नजर आ रहे हैं वही लखनऊ के चिनहट शिवपुरी पावर हाउस के अधिशासी अभियंता प्रेमचंद्र, उपखंड अधिकारी आर सी यादव एवं अवर अभियंता आलोक रंजन की मनमानी लगातार जारी है। चिनहट क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी में कॉलोनी वासियों के विरोध करने के बावजूद विद्युत विभाग अपने निजी लाभ व स्वार्थ के लिए कॉलोनी में ही 11 केवी की लाइन बिछा रहे हैं, साथ ही बिना किसी विभाग से अनुमति लिए ही कार्य करते भी पाए गए। स्थानीय लोगों द्वारा विद्युत विभाग के ठेकेदार से जब पूछताछ की गई एवं नगर निगम और जलकल विभाग से अनुमति पेपर की मांग की गई, तो ठेकेदार जलकल और नगर निगम अनुमति पेपर नहीं दिखा पाए।

वही मामला गंभीर होता देख स्थानीय लोगों ने नगर निगम और जलकल विभाग को इसकी सूचना दी सूचना मिलने पर मौके पर नगर निगम जोन 4 जोनल अधिकारी कार्यालय से अवर अभियंता व अन्य अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने आए निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य पर भी पूर्णतया रोक लगाने का आदेश भी दिया, लेकिन नगर निगम के आदेशों को ताक पर रखते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा आधी रात को पुनः आरसीसी डामर रोड को रोड कटर मशीन के माध्यम से रातों-रात रोड को काटकर 11 केवी की लाइन जबरन बिछड़ा ली, जिसके बाद सुबह होते ही स्थानीय लोगों को यह जानकारी मिली तो स्थानीय लोगों ने पुनः नगर निगम को जानकारी दी।

जानकारी पुनः प्राप्त होने के बाद नगर निगम जोन 4 जोनल अधिकारी के सहमति मिलने के उपरांत अवर अभियंता द्वारा विद्युत विभाग के कई कर्मचारियों पर बिना अनुमति लिए ही रोड काटकर भूमिगत 11 केवी की लाइन डालने को लेकर एफआईआर भी दर्ज कराई, वही एफ आई आर दर्ज होने के बाद भी विद्युत विभाग के कई अधिकारियों ने अपनी दबंगई दिखाते हुए पुनः कार्य शुरू कराया और यमुना विहार कॉलोनी में बिजली के खंभे भी गड़वाना शुरू कर दिया स्थानीय लोगों द्वारा विरोध करने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी और ठेकेदार वहां से भाग खड़े हुए। आखिर कब और कैसे सुधरेगा चिनहट शिवपुरी पावर हाउस।

*पेयजल सप्लाई पर ही बिछा डाली 11 केवी की लाइन*

स्थानीय लोगों द्वारा जब जलकल विभाग महाप्रबंधक से संपर्क किया गया एवं जलकल जोन 4 अधिशासी अभियंता बीके श्रीवास्तव एवं अवर अभियंता पूजा पल्लवी को पूर्ण प्रकरण की जानकारी दी गई वही जानकारी प्राप्त होने के कुछ ही देर बाद मौके पर अवर अभियंता पूजा पल्लवी उपस्थित हुई और उक्त स्थल का निरीक्षण किया निरीक्षण में पूजा पल्लवी अवर अभियंता ने पाया कि पेयजल सप्लाई लाइन पर ही 11 केवी की लाइन विद्युत विभाग द्वारा बिछा दी गई और जलकल विभाग से कोई भी अनुमति विद्युत विभाग ने नहीं लिया गया। खास बात यह है कि जिस स्थान पर 11 केवी की लाइन बिछाई गई है उसी वाटर सप्लाई में 2 सप्ताह पूर्व ही लीकेज मरम्मत संबंधित कार्य हुआ था यदि पुनः उक्त लीकेज हो जाता है तो 11 केवी लाइन से पेयजल सप्लाई लाइन में करंट उतरने का डर बना हुआ है वही मौके पर कई पत्रकार भी पहुंचे पत्रकारों ने स्थानीय लोगों का बयान लेने के साथ ही जलकल विभाग के अधिकारियों का भी बयान लिया। जलकल जोन 4 अधिशासी अभियंता बीके श्रीवास्तव ने बताया कि पेयजल लाइन के आसपास किसी भी प्रकार के विद्युत लाइन नहीं डाली जा सकती यह विद्युत विभाग द्वारा मनमानी एवं गैर कानूनी कार्य किया जा रहा है आने वाले समय में इससे कोई भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है एवं मामला प्रकरण में आते ही उच्चाधिकारियों को विद्युत विभाग के अधिकारियों पर विधिक कार्यवाही हेतु शासन प्रशासन को अवगत करा दिया गया है साथ ही पत्राचार भी किया जा चुका है एवं जल्द ही पुलिस कार्यवाही भी करते हुए एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी।

*भविष्य में नहीं मिल पाएगा एलपीजी कनेक्शन*

यमुना विहार कॉलोनी निवासियों ने बताया कि यदि भूमिगत 11000 केवी की लाइन कॉलोनी में डाली जाती है तो सर्वप्रथम यह मानकों के विपरीत है और दूसरी तरफ यदि यह लाइन जबरदस्ती कॉलोनी में डालकर विद्युत आपूर्ति चालू कर दी जाती है तो भविष्य में हम कॉलोनी वासी जीजीएल गैस कनेक्शन लाइन से वंचित रह जाएंगे साथ ही स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि कॉलोनी में सभी के घरों में छोटे-छोटे बच्चे हैं यदि कोई दुर्घटना घटित होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा और स्थानीय लोगों द्वारा चिनहट थाना प्रभारी को भी प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन फिर भी चिनहट पुलिस द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई ना ही मौके पर कोई पुलिस प्रशासन का अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ , क्या यही है राजधानी लखनऊ के चिनहट पुलिस की कार्यशैली यह एक सबसे बड़ा सवालिया निशान चिनहट पुलिस प्रशासन के ऊपर खड़ा होता है।

*मानकों के विपरीत डाली जा रही 11 हज़ार केवी लाइन*

चिनहट शिवपुरी पावर हाउस सूत्रों द्वारा मीडिया को यह जानकारी प्राप्त हुई है कि 11000 केवी की लाइन कॉलोनी के अंदर डालने का कोई प्रावधान ही नहीं है यदि कॉलोनी के अंदर 11हज़ार केवी की लाइन डाली भी जा रही है, तो कम से कम अधिशासी अभियंता नियम के हिसाब से 25 भवन स्वामियों का हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से होना चाहिए, लेकिन विद्युत विभाग द्वारा अपना निजी स्वार्थ और लाभ को देखते हुए कॉलोनी वासियों की जान जोखिम में डाल रही है।