*उत्तर प्रदेश*
लखनऊ04जनवरी24*एक दर्जन से अधिक सीटों से सपा के संभावित उम्मीदवारों के नाम भी सामने आ गए हैं*
सामने आई सपा उम्मीदवारों की संभावित सूची की मानें तो पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव खुद कन्नौज लोकसभा सीट से मैदान में होंगे तो आजमगढ़ की रणभूमि में शिवपाल सिंह यादव ताल ठोकते नजर आ सकते हैं. राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय को सपा घोसी संसदीय सीट से उतार सकती है तो वहीं फतेहपुर से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को मैदान में उतारने की तैयारी है.
मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव 2024 चुनाव में भी इसी सीट से मैदान में होंगी. फर्रुखाबाद से डॉक्टर नवल किशोर शाक्य, बदायूं से धर्मेंद्र यादव, फीरोजबाद से अक्षय यादव, अंबेडकरनगर से लालजी वर्मा, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद, कौशांबी से इंद्रजीत सरोज, उन्नाव से अन्नू टंडन को सपा से उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है. कहा जा रहा है कि मुरादाबाद से एसटी हसन, बस्ती से राम प्रताप चौधरी, गोरखपुर से काजल निषाद, गाजीपुर से अफजाल अंसारी और सलेमपुर से रमाशंकर विद्यार्थी का टिकट भी पक्का है.

More Stories
पूर्णिया बिहार 21 नवंबर 26। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का तोहफा, वैशाली से किया उद्घाटन-शिलान्यास
कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत,डिजायर ने कुचला, दोनों चालक फरार*
कानपुर नगर 21 नवम्बर 26*कानपुर में ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है.