लखनऊ 9दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश कि कुछ महत्वपूर्ण शाम 7 बजे की बड़ी खबरें…………
➡लखनऊ- जानकीपुरम में स्कूली छात्र को पीटा, करीब आधा दर्जन छात्रों ने की मारपीट , जानकीपुरम विस्तार का मामला
➡लखनऊ- यूपी अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की बैठक, प्राधिकरण की बैठक में बोले मंत्री दयाशंकर सिंह , ‘अंतर्देशीय जल परिवहन UP के लिए एक नया अवसर’, यूपी में जल का अपार भंडार- दयाशंकर सिंह, 111 वाटर इनलैंड में से 11 वॉटर इन्लैंड यूपी में-दयाशंकर
➡कानपुर – देवर ने की भाभी के साथ छेड़छाड़ , विरोध पर भाभी को पीटने का आरोप , बचाव में पहुंचे भाई की नाक भी काटी, आरोपी भाई ने भाई की मुंह से काटी नाक , पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ, बिल्हौर थाना के औरंगपुर साभी का मामला
➡दिल्ली- उत्तराखंड के सीएम धामी का दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय मंत्रियों से कर सकते हैं मुलाका, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिल सकते हैं
➡मिर्जापुर – युवती के गले पर ब्लेड मारने का मामला, गंगा नदी में मिला आरोपी अब्दुल का शव, अब्दुल के चेहरे पर चोट के भी कई निशान, 25 हजार रुपये का इनामी था आरोपी अब्दुल, हिन्दू संगठन कर रहे थे गिरफ्तारी की मांग, 1 साल से युवती से चल रहा था प्रेम प्रसंग
धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था, घर में घुसकर लड़की को किया था लहूलुहान, शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगा घाट पर मिला शव
➡वाराणसी – वाराणसी में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम , स्टेडियम में लगी त्रिशूल के आकार की फ्लडलाइट, गंजारी में 450 करोड़ की लागत से बन रहा स्टेडियम, निर्माण 75% पूरा, 14 पिच की जा रही हैं तैयार, स्टेडियम में लगी फ्लडलाइट बनी चर्चा का विषय, फ्लडलाइट को लेकर काशी के संतों ने जताई खुशी, संतों ने पीएम नरेंद्र मोदी, BCCI का जताया आभार, डमरू के स्वरूप में बन रहा स्टेडियम का मुख्य गेट
➡हाथरस – बाइक में पेट्रोल भरवाते समय लगी आग, आग से झुलसकर युवक की दर्दनाक मौत, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी की लापरवाही, दिल्ली में इलाज के दौरान युवक की मौत, सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम, हाथरस गेट क्षेत्र के राणा पेट्रोल पंप की घटना
➡दिल्ली- सदन में राहुल गांधी के भाषण के दौरान हंगामा, राहुल चुनाव सुधार पर कुछ नहीं बोले-रिजिजू, हम सब सुनने के लिए बैठे है- रिजिजू
➡इटावा- – हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से हड़कंप, एक दर्जन लोगों ने दौड़कर बचाई अपनी जान, चपेट में आई गर्भवती गाय की तड़पकर हुई मौत, सूचना के बाद भी लाइन नहीं बंद करने का आरोप, घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश, कोतवाली भरथना के पालीबंबा के पास का मामला
➡अमरोहा- मां-बाप के बीच सो रहे बच्चे की दबने से मौत, 23 दिन के मासूम बेटे की दम घुटने से मौत, दूध पिलाने उठी मां ने देखा तो चीखने लगी, अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉ. ने मृत घोषित किया, हसनपुर क्षेत्र कस गांव सिहाली जागीर की घटना
➡मथुरा – चांदी लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एसओजी टीम, रिफाइनरी पुलिस की कार्रवाई, मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, 4 किलो 400 ग्राम चांदी, दो तमंचे बरामद, आगरा के चांदी व्यापारी से दोनों ने की थी लूट, दिल्ली आगरा हाईवे पर बदमाशों से मुठभेड़
➡कुशीनगर- पत्नी की विदाई न करने पर पति का ड्रामा, गुस्साया पति 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा , 5 साल से पत्नी संग तमकुहीराज में रहता था , मायके गई तो विदाई नहीं करने पर अड़ी सास, पत्नी को किसी और के साथ भेजने का आरोप, युवक ने अपनी सास पर लगाया गंभीर आरोप , एसडीएम के आश्वासन पर मानकर उतरा युवक, तमकुहीराज थाना क्षेत्र के नगर का मामला
➡अयोध्या- ठंड बढ़ने के साथ ही रामलला के लिए इंतजाम, पांच वर्षीय बाल स्वरूप रामलला के लिए प्रबंध, अभिषेक में गुनगुने पानी का उपयोग हो रहा है, भोजन व्यवस्था में भी मौसमी बदलाव किए गए, गर्म दूध, खीर और पौष्टिक ड्राई फ्रूट शामिल हुए, रामलला को ऊनी गर्म कपड़े पहनाए जा रहे हैं, रात्रि शयन के समय खास रजाई ओढ़ाई जा रही, जयपुर से मंगाई गई है मुलायम जयपुरिया रजाई, तापमान संतुलित रखने के लिए ब्लोअर का प्रबंध
➡वाराणसी – महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में फायरिंग, फायरिंग करने का वीडियो आया सामने , दो छात्र गुटों की लड़ाई में चली गोली , गौरव को दूसरा गुट गोली मारने पहुंचा, हवाई फायरिंग कर जान की धमकी दी, गोली चलने से विश्वविद्यालय में मचा हड़कंप
गोली चलाने वाले छात्र विवि हॉस्टल में छिपे , फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही , थाना सिगरा क्षेत्र का मामला
➡औरैया – दिबियापुर फ्लाईओवर से मकान में लगी आग, घर का लाखों का सामान जलकर हुआ खाक, दिबियापुर थाना क्षेत्र का मामला
➡मथुरा- 10 दिन बाद भी नहीं हुई आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित विश्व कौशिक की हालत बनी हुई है गंभीर, जयपुर के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज, 1 दर्जन दबंगों ने लाठी डंडों से की थी पिटाई, मरणासन्न हालत में छोड़कर आरोपी हुए थे फरार
जिम में कहासुनी के बाद हुई थी घटना, थाना गोवर्धन इलाके का मामला
➡बागपत – बागपत में तिहरे हत्याकांड का मामला, बवाल करने वाले 3 लोग गिरफ्तार, मस्जिद में हुई थी 3 लोगों की हत्या, पुलिस टीम के साथ हुई थी धक्का-मुक्की, दर्जनों नाम नामजद समेत 50-60 लोगों पर केस, दोघट थाना क्षेत्र के गांगनौली में हुआ था हत्याकांड
➡मिर्ज़ापुर – जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 5 घायल , जबरन जमीन जोतने को लेकर चले मारपीट, 5 की हालत गंभीर, मड़िहान अस्पताल से रेफर , पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा , मडिहान क्षेत्र के गोपलपुर गांव का मामला
➡हापुड़- पुलिस, विद्युत विभाग आमने सामने आए, मामले के बीच एक्सईएन का बयान आया, थाने में अवैध रूपये से चालू थी बिजली- XEN, पुलिस पर 3 लाख से अधिक का बकाया, थाने की दीवार पर लगाया गया था नोटिस, विद्युत कर्मी को थाने में बंद किया गया था, बंद करने पर कर्मचारियों ने खोला था मोर्चा, 5 घंटों से थाने, चौकी की विद्युत सप्लाई बंद, पुलिस और विद्युत कर्मचारियों के बीच समझौता, आधे घंटे बाद चालू होगी थाने की विद्युत सप्लाई, थाना बहादुरगढ़ का मामला

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश