लखनऊ 7 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ लखनऊ: महानगर थाना क्षेत्र में वारंटी अभियुक्त दीपक वर्मा को किया गिरफ्तार, चेक बाउंस से जुड़े तीन मामलों में था वांछित, भीखमपुर पेपरमिल स्थित घर से गिरफ्तारी
➡ लखनऊ: कूड़ा उठान व्यवस्था चौपट, सड़क किनारे जगह-जगह कूड़े का ढेर, नगर निगम की लापरवाही से बढ़ा गंदगी का अंबार, ज़ोन 3 और 6 में हाल सबसे बुरा
➡ लखनऊ: सीएम योगी ने फसल आग की घटना का संज्ञान लिया, अमेठी-जालौन के अधिकारियों को दिए निर्देश, नुकसान का आंकलन समय पर हो और उचित मुआवजा दिया जाए
➡ रूड़की: ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर कुर्की की, फरार वारंटियों पर शिकंजा, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की कार्रवाई
➡ ग्रेटर नोएडा: चिकन एग रोल खाने से परिवार के 4 लोग बीमार, बुखार-उल्टी-दस्त की शिकायत, जगत फार्म के स्टॉल से खरीदा गया रोल
➡ हापुड़: लखनऊ नंबर की थार पर स्टंटबाजी, आधा दर्जन युवकों ने किया खतरनाक ड्राइव, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पिलखुआ क्षेत्र की घटना
➡ एटा: पति ने ससुराल जाने से इंकार पर टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा किया, 2 घंटे तक चला, पुलिस के समझाने पर उतरा नीचे, मलावन थाना क्षेत्र
➡ कन्नौज: युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी मोंटू उर्फ ओमप्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा, इंदरगढ़ क्षेत्र का मामला
➡ दिल्ली: छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, बीजेपी मुख्यालय में हुई चर्चा
➡ बुलंदशहर: अनियंत्रित ट्रक कार के ऊपर पलटा, कार में फंसे लोगों को निकाला गया, चालक समेत 2 अन्य मामूली घायल, दमकल विभाग ने राहत कार्य में भाग लिया
➡ नोएडा: साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर गिरोह का खुलासा किया, गिरोह के 4 शातिर ठग गिरफ्तार, दिल्ली-राजस्थान के मूल निवासी, सेक्टर-76 से गिरफ्तारी
➡ हापुड़: सुबह से बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर आने-जाने में परेशानी, दैनिक कामगारों के जीवन पर असर
➡ शाहजहांपुर: गेस्ट हाउस में आपत्तिजनक गतिविधियां, पुलिस ने सीज किया, मालिक से पूछताछ जारी, थाना पुवायां की कार्रवाई
➡ प्रयागराज: गेहूं की मड़ाई के दौरान मजदूर थ्रेसर में फंस गया, पूरे शरीर को खींचा गया, ट्रैक्टर चालक फरार, बहरिया थाना क्षेत्र का दर्दनाक हादसा
➡ सिद्धार्थनगर: तेज रफ्तार वाहन ने राहगीर को टक्कर मारी, सड़क हादसे में मौके पर मौत, फजिहतवा पुल, बांसी थाना क्षेत्र
➡ औरैया- बाइक टक्कर में महिला समेत 2 घायल, घायलों को सीएचसी बिधूना भेजा, बाइक चालक फरार, बेला मार्ग, कीरतपुर
➡ उन्नाव: फर्जी दस्तावेजों से जमानत कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी सोहेल और गुफरान गिरफ्तार, कई आधार कार्ड और 8 फर्जी मुहर बरामद, सदर कोतवाली
➡ अमेठी: जगदीशपुर सीएचसी में दिव्यांग दंपति का वीडियो वायरल, व्हीलचेयर न मिलने और अल्ट्रासाउंड में हुई दिक्कतों का आरोप
➡ अम्बेडकरनगर: महिला शौचालय का निर्माण होगा, बीजेपी नेता विवेक मौर्य की मांग सफल, राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने 15 लाख की राशि मंजूर की, अकबरपुर
➡ मैनपुरी: चकबंदी से आहत किसान ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में अधिकारियों पर लगाए आरोप, पुलिस और राजस्व विभाग की जांच, दौलतपुर गांव, कुर्रा थाना क्षेत्र
➡ सिद्धार्थनगर: हंसिए से जानलेवा हमला, पीड़ित फारूख ने IG बस्ती कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई, हरिबंधनपुर गांव, त्रिलोकपुर
➡ औरैया: नशेड़ी युवक ने ऑटो जलाई, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, मुड़ेना गांव, फफूंद थाना क्षेत्र
➡ अलीगढ़: वायु सैनिक विशाल चौधरी की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बुलेट टक्कर मारी, लोधा थाना क्षेत्र
➡ हाथरस: प्राइवेट अस्पताल में दो पक्षों में जमकर मारपीट, सड़क हादसे के घायल को लेकर विवाद, लात-घूंसे और डंडों से हिंसक झड़प, सरस्वती वीणा अस्पताल, सदर कोतवाली
➡फर्रुखाबाद: पुलिस पर महिलाओं से मारपीट का आरोप, जमीनी विवाद का निपटारा कराने गई थी , पुलिस टीम ने युवक के साथ की मारपीट, महिलाओं ने मारपीट का किया विरोध,. विरोध करने पर महिलाओं से की मारपीट, कमालगंज के गांधी नगर भटपुरा का मामला
➡मथुरा- मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सीताराम निकुंज अष्टयाम लीला महोत्सव, मथुरा-वृंदावन में श्रीमलूक जयंती महोत्सव, सभी पूजनीय संतों का अभिनंदन- सीएम, भारत में आक्रांताओं ने बर्बरता की थी-CM, दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल प्रयागराज-CM, गंगा-यमुना-सरस्वती की त्रिवेणी- सीएम, औरंगजेब क्रूर शासक था- सीएम योगी, सनातन के राजा रामचंद्र जी- सीएम योगी, आज भी रामलीला के आयोजन होते है-सीएम, रामलीला में कोई जाति भेद नहीं- सीएम, भारत का राजा कोई विधर्मी नहीं हो सकता-CM, भारत के एक ही राजा श्रीराम हैं- सीएम
———————————

More Stories
कानपुर नगर 7 अप्रैल 26**शहरवासी सिर्फ राम भरोसे*भ्रष्टाचार की काली चादर ओढ़े हुए नगर निगम विभाग के अधिकारी बन चुके हैं कुंभकरण
पूर्णिया बिहार 7 अप्रैल 26 *बंगाली एसोसिएशन की 88वीं वर्षगांठ: संस्कृति और शिक्षा का संगम*
पूर्णिया बिहार 7 अप्रैल 26 बिहार में मौसम का अलर्ट: अगले 3-4 दिनों तक गरज-चमक के साथ वर्षा और वज्रपात की संभावना*