लखनऊ 26फ़रवरी26*यूपी में छूटे छात्रों को इस डेट तक मिलेगी छात्रवृत्ति, योगी सरकार ने जारी किया संशोधित समय-सारिणी*
लखनऊ *यूपी में छूटे छात्रों को छात्रवृत्ति 16 मार्च तक मिल जाएगी। देरी के चलते इन 5.87 लाख छात्रों की छात्रवृत्ति फंस गई थी। योगी सरकार ने अब संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है।*
यूपी में तकनीकी गड़बड़ी व परीक्षा परिणाम में देरी के कारण छात्रवृत्ति पाने से वंचित रह गए छात्रों के खाते में अब 16 मार्च तक धनराशि भेजी जाएगी। वर्ष 2024-25 में विश्वविद्यालय व कॉलेजों ने मास्टर डाटा लॉक न करने, आवेदन अग्रसारित न करने और परीक्षा परिणाम में देरी के चलते इन 5.87 लाख छात्रों की छात्रवृत्ति फंस गई थी। योगी सरकार ने अब संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है।
समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी की गई संशोधित समय-सारिणी के अनुसार विश्वविद्यालय व कॉलेज 27 फरवरी तक छात्रों का सत्यापन करेंगे, पाठ्यक्रम व संस्था को ऑनलाइन लॉक करेंगे। वहीं जिला समिति की ओर से 1 मार्च तक मास्टर डाटा लॉक किया जाएगा। जिला स्तर पर विभागीय अधिकारी डाटा के अनुसार एनआईसी से छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन मांग करेंगे। 16 मार्च तक छात्रों के खाते के बैंक खाते में छात्रवृत्ति की धनराशि भेज दी जाएगी।
दरअसल वर्ष 2024-25 में विश्वविद्यालय व कॉलेजों की लापरवाही से यह छात्र छात्रवृत्ति पाने से वंचित रह गए। बीफॉर्मा का सत्र देर से शुरू होने, आयुर्वेद, होम्योपैथ, बीएड व डीएलएड कोर्स का परिणाम देरी से निकला। वहीं जनपदीय समितियों ने डाटा लंबित रखा, संस्थाओं की ओर से छात्रों को प्रमाणित कर डाटा आगे नहीं बढ़ाया गया। शासन की सख्ती के बाद छात्रवृत्ति पाने से छूटे छात्रों से दोबारा आवेदन लेकर छात्रवृत्ति लिए जाने का निर्णय लिया गया। फिलहाल छात्र करीब दो वर्षों से छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे हैं।

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*