लखनऊ 25दिसम्बर 25*कोहरे और बर्फीली हवाओं का कहर जारी, अगले 48 घंटों में और गिरेगा तापमान
लखनऊ *भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार फिलहाल कोहरे और सर्द हवाओं से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले 24 से 48 घंटों में रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे गलन भरी सर्दी और बढ़ेगी। सुबह और रात के समय घना व फ्लोटिंग कोहरा दुर्घटनाओं की वजह बन रहा है, जबकि बर्फीली हवाएं लगातार मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ और तेज जेट स्ट्रीम के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 दिसंबर तक कोहरा बना रहेगा और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सर्दी और तेज होगी।
#Lucknow #UttarPradesh #WeatherUpdate #ColdWave #DenseFog #LucknowKhabar #IMD

More Stories
उन्नाव 18 जनवरी 26**परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 26 विवादित जोड़ो की सकुशल की गयी विदाई*
कौशाम्बी 18 जनवरी 26**आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1253 मरीजों का चिकित्सको द्वारा किया गया उपचार*
कौशाम्बी 18जनवरी 26**युवा और किसान विरोधी है भाजपा सरकार ~ विजय प्रकाश*