April 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 20 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 20 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 20 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ, LDA का जानकीपुरम विस्तार में OTS कैंप, सेक्टर-7 भवानी मार्केट में दो दिवसीय कैंप, डिफॉल्टर आवंटियों को आवेदन करने का मौका, दंड ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज में मिलेगी छूट

➡लखनऊ, कल भाजपा की महिला जन आक्रोश रैली, CM योगी लखनऊ में रैली में होंगे शामिल, महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को घेरेंगे, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहेंगे, डिप्टी सीएम समेत मंत्रिमंडल रहेगा मौजूद, सुबह 10 बजे कालिदास मार्ग से होगी शुरू

➡लखनऊ, लखनऊ यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि को लेकर प्रदर्शन, छात्रों ने वीसी कार्यालय का किया घेराव, नारेबाजी, छात्रों ने कहा बिना सुविधा बढ़ाई जा रही फीस, फीस वृद्धि वापस लेने तक आंदोलन जारी रहेगा, एबीवीपी, समाजवादी छात्र सभा ने किया प्रदर्शन

➡हाथरस, हाईवे पर दो पक्ष जमकर मारपीट, मामूली कहासुनी में हिंसक झड़प, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, संज्ञान में लेकर जांच में जुटी पुलिस, थाना चंदपा क्षेत्र के हाईवे की घटना

➡हाथरस, पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा का हत्याकांड मामला, हत्यारोपी कमल और गौरव ने किया सरेंडर, दिल्ली पुलिस के सामने दोनों ने किया सरेंडर, 25- 25 हजार के इनामी थे दोनों हत्यारोपी, एनकाउंटर के डर से दिल्ली भागे थे दोनों, अब तक 12 आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी, थाना सहपऊ क्षेत्र में मिला था पत्रकार का शव

➡दिल्ली, DGCA के डिप्टी डायरेक्टर समेत एक अन्य अरेस्ट, CBI ने 2.5 लाख रिश्वत के साथ अरेस्ट किया था, दोनों आरोपियों की आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी, 2.5 लाख रुपए की रिश्वत राशि बरामद की गई, सीबीआई ने दिल्ली में कई स्थानों पर छापा मारा

➡जापान, 7.4 तीव्रता वाले भूकंप से कांपा जापान, भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी, उत्तर जापान के संरिकु तट के पास झटके, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई, 10 फीट तक की सुनामी आने का अलर्ट, राजधानी टोक्यो तक बड़ी इमारतें हिल गईं

➡कुशीनगर, कक्षा 1 से 8वीं तक की स्कूल टाइमिंग बदली, हीट वेव को देखते बीएसए ने दिए आदेश, सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 तक टाइमिंग

➡नोएडा, कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, ककराला कॉलोनी के गोदाम में आग, फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, कबाड़ का कई हिस्सा जलकर हुआ राख, ककराला के डूब क्षेत्र गोदाम में लगी आग, नोएडा के थाना फेस- 2 क्षेत्र का मामला

➡मेरठ, कॉमेडियन सुनील पाल अपहरण कांड मामला, कॉमेडियन सुनील पाल पहुंचे मेरठ कोर्ट, आरोपियों की पहचान, गवाही देने पहुंचे, 2024 में दर्ज हुआ था अपहरण का केस, 1 साल डर और भय में जिया- सुनील

➡पश्चिम बंगाल, जॉयपुर विधानसभा में CM योगी की जनसभा, TMC रामभक्तों पर अत्याचार करती है- सीएम, दुर्गा पूजा रुकवाती है टीएमसी- सीएम योगी

➡ललितपुर, हूटर लगाकर रौब झाड़ने पर कार्रवाई, पुलिस ने चेकिंग में 2 हूटर निकलवाए, कई चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई

➡संतकबीरनगर, पुलिस चौकी पर चढ़कर दिखाई दबंगई, दो गांवों के लड़कों में हुई थी मारपीट, दबंगों ने पुलिस चौकी पर ही काटा बवाल, दुधारा थाना के पचपोखरी चौकी का वीडियो, परसा झकरिया और सुरदहिया के हैं दबंग

➡प्रयागराज, धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा कल से, आज शहर में निकाली गई शोभा यात्रा, नवग्रह मंदिर पर शोभा यात्रा का समापन, महिलाओं ने शोभा यात्रा में लिया हिस्सा, सांसद अरुण गोविल की अगुवाई में यात्रा, नैनी के देवरख में तीन दिवसीय कथा

 

————————————————————————————

Taza Khabar