लखनऊ 16दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 …30 बजे की बड़ी खबरें……………….
➡लखनऊ- यूपी में खाद की कालाबाजारी को लेकर सरकार सख्त, मिलावटी, नकली खाद बेचने वालों पर लगेगा NSA, खाद की कालाबाजारी करने पर NSA की कार्रवाई होगी, अन्नदाता को समस्या हुई तो कोई बचेगा नहीं-सीएम, फील्ड के अधिकारियों की गतिविधियों की भी निगरानी, गड़बड़ी मिली तो खुली विजिलेंस जांच होगी-सीएम
CM कार्यालय से हर जिले पर होगी सीधी निगरानी, खाद वितरण में गड़बड़ी कतई स्वीकार नहीं-सीएम, DM,ADM,SDM उतरेंगे मैदान में,निरीक्षण अनिवार्य, तय दर पर ही DAP,यूरिया और पोटाश की ब्रिकी हो, किसान को नुकसान हुआ तो तय होगी जवाबदेही-CM
➡लखनऊ- सीएम योगी ने एनेक्सी में उच्च स्तरीय बैठक ली, वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी लक्ष्य को लेकर समीक्षा, CM योगी ने विभागीय कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, वर्ष 2025-26 के बजट आवंटन,व्यय प्रगति की समीक्षा, 2016 में देश की अर्थव्यवस्था में UP की हिस्सेदारी 8%, 2024-25 में 9 प्रतिशत से अधिक हो गई है-सीएम
2016-17 में ₹12.5 लाख करोड़ थी प्रदेश की GSDP, 2024-25 में ₹29.78 लाख करोड़ हुई GSDP-सीएम, 2025-26 में ₹36 लाख करोड़ से अधिक का अनुमान, कृषि, ऊर्जा,उद्योग प्रदेश की आर्थिकी के मुख्य स्तंभ बने, मासिक, पाक्षिक, साप्ताहिक समीक्षा व्यवस्था करें लागू-CM
➡फर्रुखाबाद- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, निर्माण कार्य के दौरान 33 हजार वोल्ट लाइन से हादसा, निर्माण कार्य के लिए युवक ने नीचे से खींची सरिया, सरिया खींचने पर हाइटेंशन लाइन में छूने से हादसा, निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, बिजली विभाग की लापरवाही पर लोगों में आक्रोश
फर्रुखाबाद के कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र का मामला
➡सहारनपुर -= HC बेंच की मांग को लेकर कल बड़ा प्रदर्शन, कल अधिवक्ताओं का होगा बड़ा प्रदर्शन, अधिवक्ता सड़कों पर उतरकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, पश्चिमी यूपी में HC बेंच की लंबे समय से हो रही मांग
➡हमीरपुर – मां को देखने आई महिला की हादसे में मौत, ब्रेकर के चलते महिला बाइक से गिरी,डंपर चढ़ा, नेशनल हाईवे-34 पर बने ब्रेकर के चलते हादसा, चालक मौके से फरार,पुलिस ने डंपर कब्जे में लिया, सदर कोतवाली से जुड़ी सीमा कानपुर नगर का मामला
➡सहारनपुर- स्क्रैप आर्टिस्ट अरुण कुमार को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया अरुण कुमार को सम्मानित, कबाड़ से कला बनाने के नवाचार को मिली राष्ट्रीय पहचान,l अरुण कुमार ने स्क्रैप से बनाई थी गणेश जी की भव्य मूर्ति,. पुराने ऑटो पार्ट्स से तैयार करते हैं आकर्षक धातु कलाकृतियां
➡आगरा – निजी कार्यक्रम में आगरा पहुंचे अजय राय, भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना, SIR प्रक्रिया में अब तक कई मौतों का दावा, कई लोगों के डिप्रेशन का शिकार होने का आरोप, , मनरेगा का नाम बदलने पर भी कसा तंज, योजनाओं के नाम पर भी राजनीति का आरोप
➡फर्रुखाबाद – कुख्यात सरगना सुभाष ठाकुर को हिरासत में लिया, मुंबई पुलिस ने सेंट्रल जेल से हिरासत में लिया, सुभाष ठाकुर मुंबई में समय चौहान हत्या कांड में था आरोपी, समय चौहान हत्या कांड के सभी आरोपी हुए थे गिरफ्तार, मुंबई पुलिस सुभाष को सेंट्रल जेल से अरेस्ट कर ले गई मुंबई, फतेहगढ़ सेंट्रल जेल का मामला
➡इटावा- बाइक के साइलेंसर से आग जलाकर स्टंट, इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ युवक का वीडियो, स्टंट के दौरान साइलेंसर से दिखीं आग की लपटें, कोतवाली जसवंतनगर का बताया जा रहा वीडियो
➡फर्रुखाबाद – चौकीदार ने महिला को मारपीट कर किया घायल , पुलिस का रौब दिखाते हुए चौकीदार ने की मारपीट , पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का लगा आरोप , थाना कमालगंज क्षेत्र के हुसैनगंज का मामला
➡बलिया- मोबाइल की दुकान पर जमकर मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मोबाइल रिपेयर को लेकर पहले विवाद, मारपीट, दो दिन पहले भी हुई थी दोनों पक्षों में मारपीट, पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई न करने पर मारपीट-दुकानदार, बलिया कोतवाली थाना के इंदू मार्केट का मामला
➡संभल – सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला, अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों में चल रहा विवाद, विवादित सरकारी भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, DM डॉ राजेंद्र पेन्सिया, एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई पहुंचे, अभिलेख तलब कर अवैध कब्जा हटवाने के दिए निर्देश, भूमि पर अवैध कब्जा कर बना रखा है मकान, दुकान
चंदौसी तहसील के भवन गांव का मामला
➡हाथरस – किशोरी से छेड़छाड़ का मामला, पुलिस और आरोपी जीशान में मुठभेड़, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी जीशान घायल, थाना सिकंदराराऊ,हाथरस जंक्शन पुलिस ने की कार्रवाई
➡झांसी- तीन बाइकों में भिड़ंत, एक युवक की मौत, चार लोग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती,. गुरसराय थाना क्षेत्र का पूरा मामला
➡हमीरपुर – संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, सड़क किनारे पड़ा मिला महिला का शव, घर से गायब हो गई थी मृतक महिला, पारिवारिक विवाद होने के बाद गायब हुई थी , सिर में गहरी चोट लगने के कारण मौत, राठ कोतवाली इलाके की घटना
➡अमेठी – अमेठी के प्रशांत वीर ने कर दिखाया कमाल, IPL के मिनी ऑक्शन में प्रशांत वीर पर बरसे पैसे, चेन्नई ने प्रशांत को 14 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा, ऐतिहासिक चयन की खबर मिलते ही परिवार में खुशी , संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सहजीपुर गांव के हैं प्रशांत
————————————————————————————

More Stories
बाराबंकी १३ फरवरी २६ * सफदरगंज क्षेत्र में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को लखनऊ एसटीएफ ने शुक्रवार सुबह हिरासत में लिया
महेवा- इटावा,12फरवरी2026*मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण कर विकास कार्यों की हकीकत परखी
नई दिल्ली 13 फरवरी 2026 , शुक्रवारयूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल