लखनऊ 14 जनवरी 26 * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर सुबह 10 : 30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मकर संक्रांति के अवसर पर पहुंचे श्रद्धालु, भारी संख्या में स्नान को पहुंचे श्रद्धालु, कड़कड़ाती ठंड में लग रही आस्था की डुबकी, घाटों के पास सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम, दूर दूर से स्नान को पहुंच रहे हैं श्रद्धालु, प्रयागराज, वाराणसी, मथुरा में घाट किनारे भीड़
➡लखनऊ- उत्तरायणी कौथिग 2026 का उद्घाटन आज, उत्तराखण्ड सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे उद्घाटन, सीएम धामी शाम 6 बजे करेंगे उद्घाटन, दोपहर दो बजे से शोभा यात्रा का आयोजन
➡बलरामपुर- प्रीबोर्ड परीक्षा के दौरान हंगामा, शिक्षक अशोक का प्रबंधक पर आरोप, संजय तिवारी पर थप्पड़ मारने का आरोप, जानलेवा धमकी देने का भी आरोप, ABVP कार्यकर्ता, छात्रों का शिक्षक को समर्थन, तय फीस 1200, वसूली 4500 रुपये- आरोप, DIOS चंदन पांडे का जांच का आश्वासन, मामले में पुलिस की जांच जारी, DAV इंटर कॉलेज में तनाव बरकरार
➡इटावा- व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर, टक्कर के बाद दो पक्षों में कहासुनी, सड़क पर जमकर चले ईंट-पत्थर, 3 गंभीर घायल, वीडियो वायरल, पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त कर जांच शुरू, इटावा सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡बरेली- फरीदपुर क्षेत्र से ड्रग्स की खेप बरामद, 1.40 किलो मॉरफीन संग 3 अरेस्ट, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.40 करोड़, 3 फोन, ट्रक, नोट गिनने की मशीन मिली, तस्करों की पहचान और पूछताछ जारी, थाना पुलिस, SOG टीम की कार्रवाई
➡आगरा- दो भाइयों को गोली मारने का मामला, हिस्ट्रीशीटर बीपी का भाई, पिता अरेस्ट, हिस्ट्रीशीटर बीपी, शारिक, अनस समेत 5 फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी, घायल भाइयों का अस्पताल में इलाज जारी, जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र का मामला
➡जालौन- पुलिस व शातिरों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल, दो तमंचे व एक बाइक हुई बरामद, कोंच कोतवाली क्षेत्र में की थी घटना, कोंच क्षेत्र के रवा सम्पर्क मार्ग पर मुठभेड़
➡बहराइच- जंगल से निकलकर पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, सूचना पाकर पहुंचा वन विभाग, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील, जंगल की ओर भगाने में जुटा विभाग, कोतवाली नान-पारा के बागपुरवा का मामला
➡बहराइच- लिंग परिवर्तन को लेकर किन्नरों में विवाद, एक किन्नर का दूसरे किन्नर पर आरोप, CO नान-पारा ने मामला शांत कराया, निष्पक्ष जांच, कार्रवाई का आश्वासन, कोतवाली नान-पारा के CO ऑफिस का मामला
➡हापुड़- मकर संक्रांति का गंगा स्नान आज, भारी संख्या में गंगा स्नान को पहुंचे भक्त, कड़कड़ाती ठंड में लग रही आस्था की डुबकी, घाटों पर सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम, गढ़ गंगा में स्नान को दूर दूर से भक्त पहुंचे, कई राज्यों और जनपदों से पहुंचे श्रद्धालु
➡चंदौली- आरपीएफ डीडीयू की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन आहट के तहत 6 बाल मजदूर मुक्त, 4 नाबालिग बच्चियां, 2 नाबालिग बच्चे रेस्क्यू, गुजरात के राजकोट ले जाए जा रहे थे बच्चे, एक तस्कर कृष्णा कुमार चौधरी गिरफ्तार, आरोपी को कोतवाली मुगलसराय भेजा गया
➡हापुड़- जिले के अस्पतालों का दौरा करेगी केंद्रीय टीम, राष्ट्रीय गुणवत्ता कार्यक्रम सर्वे को लेकर फीडबैक, सर्वे के जरिए मरीजों का लिया जाएगा फीडबैक, 16 जनवरी से 9 बिंदुओं पर शुरू होगा सर्वे
➡हापुड़- SIR को पारदर्शी बनाने के लिए तैनाती, तीनों तहसीलों में अधिकारियों को तैनाती, दावे और आपत्तियां का निस्तारण होगा, 51 अधिकारियों की तैनाती की गई है
➡हापुड़- 10वीं क्लास की छात्रा का अपहरण, करीब 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण, दो युवकों पर अपहरण करने का आरोप, आभूषण और नगदी भी घर से गायब, पुलिस ने हरीश, अमित पर दर्ज की FIR, हापुड़ की गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡झांसी- ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, सड़क पर शव रखकर किया हंगामा, बालू कारोबारी रविंद्र समेत 4 नामजद पर केस, मामले में 9 अज्ञातों पर भी FIR दर्ज, चिरगांव थाना क्षेत्र का पूरा मामला
➡झांसी- शराब दुकान से 2.50 लाख की शराब चोरी, दीवार तोड़कर दुकान में घुसे, शराब भी पी, शराब पेटियां, कैमरों का DVR भी चोरी, सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का मामला
➡गोरखपुर- गोरखपुर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आज CM करेंगे पूजा अर्चना और गौ सेवा, मुख्यमंत्री आज लगाएंगे जनता दर्शन कार्यक्रम, मंदिर में ही रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
➡हरिद्वार- धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का सैलाब, मकर संक्रांति स्नान पर्व पर भारी भीड़, घाटों पर अद्भुत नजारा देखने को मिला, कड़ाके की ठंड के बावजूद भारी भीड़ उमड़ी, हर की पौड़ी समेत सभी घाटों पर भीड़, सभी घाटों पर श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे, पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में
➡ईरान- ईरान से आ रही सूचनाएं दुनिया दहलाने वाली, 12,000 से 20,000 लोगों के कत्लेआम की आशंका, सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर ईरानी हुकूमत की कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय मीडिया और मानवाधिकार संगठनों का दावा, ईरान पूरी तरह जेल में तब्दील हो चुका है, ना इंटरनेट, ना मैसेजिंग, ना सोशल मीडिया का संचालन, देश के भीतर और बाहर संपर्क लगभग पूरी तरह बंद, सुरक्षा बल अस्पतालों में घायलों के नाम-पते मांग रहे- सूत्र, ताकि प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा सके- सूत्र, तेहरान के एक मुर्दाघर में सैकड़ों शव पड़े दिखे, ब्रिटेन सरकार ने भी मौतों का आंकड़ा कई ज्यादा माना, ईरान में 28 दिसंबर से शुरू था महंगाई विरोधी प्रदर्शन
————————————————————————————

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश