लखनऊ 11दिसम्बर 25*समय के विरुद्ध चलने वाली शराब की दुकान पर कार्यवाही करने में असमर्थ आबकारी निरीक्षक गोमतीनगर….*
*आबकारी निरीक्षक गोमती नगर के बस का नहीं है गोमती नगर क्षेत्र, फिर भी आबकारी मेहरबान….*
लखनऊ*राजधानी के गोमती नगर क्षेत्र में ज्यादातर शराब की दुकान समय के विरुद्ध चलकर अपनी कमाई कर रही है। आबकारी विभाग नियमों के विरुद्ध चलने पर ठोस कार्यवाही करने का आश्वासन देती है, वहीं बड़े ताज्जुब की बात है कि गोमती नगर क्षेत्र में किसी शराब की दुकान की शिकायत की जाए तो आबकारी निरीक्षक गोमतीनगर विवेक कुमार कार्यवाही करने के बजाए, संबंधित शराब की दुकान पर सूचना पहुंचा देते हैं, कि ऐसा ना करें। इससे तो यह प्रतीत होता कि आबकारी निरीक्षक गोमती नगर के बस का नहीं है कार्यवाही करना। क्या कारण हो सकता है….?
ज्यादातर गोमती नगर, विभूति खण्ड और चिनहट क्षेत्र में शराब की दुकानें समय के बाद और समय से पहले शराब बेच रही हैं और वह भी बढ़ते दामों पर। जिसपर एक पत्रकार ने आबकारी निरीक्षक गोमती नगर विवेक कुमार को गोमतीनगर क्षेत्र स्थित शराब की दुकान की शिकायत भी की थी। पर परिणाम के तौर पर उल्टा पत्रकार पर ही हमला हो गया।
बड़े ही इत्तेफाक की बात है हमला करने वाले शराब की दुकान के संचालक बेखौफ होकर आज भी अपने ढर्रे पर चल रहे हैं। शिकायत करने पर कर कार्यवाही नहीं की गई। उल्टा पत्रकार को ही परिणाम भुगत ना पड़ा। ऐसे में साफ तौर पर यह प्रतीत होता है जैसे आबकारी निरीक्षक गोमती नगर विवेक कुमार को कुछ खास फायदा प्राप्त हो रहा है। शराब की दुकानों पर कार्यवाही के नाम पर सिर्फ सूचना देने का काम किया जाता है। ताकि जब शिकायत हो तो कुछ समय के लिए बंद कर दो, जब मामला ठंडा हो जाए तो फिर चालू कर दो, इतने मेहरबान हैं आबकारी निरीक्षक गोमती नगर विवेक कुमार। ऐसा भी कह सकते हैं कि आबकारी निरीक्षक स्वयं आबकारी के नियमों को तुड़वाने में उन्हें बड़ा आनंद आता है। शायद एक तरफ आबकारी के रेवेन्यू का मामला है, तो कहीं न कहीं आबकारी निरीक्षक गोमती नगर के रेवेन्यू का मामला भी हो।
हाल ही में पत्रकार द्वारा आबकारी निरीक्षक गोमती नगर विवेक कुमार को शिकायत की गई थी जिस पर पत्रकार पर हमला हुआ। पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस संबंध में पत्रकार ने उप आयुक्त लखनऊ मंडल राकेश कुमार सिंह को आबकारी निरीक्षक गोमती नगर द्वारा कोई कार्यवाही न करने के संबंध में शिकायत भी की है और शिकायत पर कार्यवाही क्यों नहीं किया गया इसपर जांच की मांग भी की है। पर अभी तक कोई नतीजा सामने नहीं आया। आबकारी निरीक्षक गोमती नगर अपनी खराब कार्यशैली के मुताबिक ही चल रहे हैं। शराब की दुकान समय के विपरीत चल रही हैं। वहीं आबकारी विभाग भी आबकारी निरीक्षक गोमतीनगर पर मेहरबानी बनाए हुए है। इसमें यही कहा जा सकता है कि अब आबकारी को नियम और मानक दोनों बदल देने चाहिए, क्योंकि आबकारी विभाग में निरीक्षक कार्यवाही करना नहीं जानते।

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*