*मीडिया अपडेट*
*थाना-* पीजीआई
लखनऊ ३ जुलाई २६*थाना पीजीआई क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मृत्यु
*विवरण-*
आज दिनांक 03.07.2026 को समय लगभग 16:00 बजे थाना पीजीआई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जगत खेड़ा में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में मारपीट की घटना हुई।
घटना में *श्रीमती पुष्पा उर्फ छवि रावत* पत्नी स्व० विनोद रावत निवासी ग्राम जगत खेड़ा के पुत्र *अभिषेक रावत* , उम्र लगभग 27 वर्ष, घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार हेतु *एसजीपीजीआई ट्रॉमा सेंटर* में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
*सोशल मीडिया पर प्रसारित “अखिलेश रावत नामक युवक को गोली लगने एवं सिविल अस्पताल पहुंचाए जाने के संबंध में प्रारंभिक जांच और मेडिकल के आधार पर गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है।*
मृतक की माता श्रीमती पुष्पा उर्फ छवि रावत द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना पीजीआई पर *मु0अ0सं0 354/2026 धारा 191(2), 191(3), 190 एवं 103(1) बीएनएस* में अभियोग पंजीकृत किया गया है। नामजद *अभियुक्त अखिलेश रावत, अमन रावत, राधे, अरुण रावत, सचिन रावत, अपीन लोधी, राजू एवं अन्य की शीघ्र गिरफ्तारी एवं घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस की 05 टीमों का गठन किया गया है।* प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

More Stories
भागलपुर23अगस्त26*श्रावणी मेला 2026 : धांधी बेलारी महा शिविर में शिव भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु,
रायबरेली23अगस्त26*रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री*
पूर्णिया23अगस्त26*कसबा में पहली बार महिला आयोग का ऐतिहासिक जनता दरबार