लखनऊ २९ जनवरी २६*कैशलेस चिकित्सा योजना में शिक्षामित्रों को शामिल किए जाने पर शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार*
*__________________________*
*लखनऊ।* उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 143000 शिक्षामित्रों एवं लगभग 25000 अनुदेशकों व रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा योजना में शामिल करने पर मोहर लगा दी गई जिससे शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं रसोइयों को उनके परिवार के सदस्यों को इस योजना में शामिल किया जाएगा।
जिसमें उनके इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी कैबिनेट में यह प्रस्ताव पास होने पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह एवं शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सरकार से पैरवी करने वाले एमएलसी श्रीचंद शर्मा मेरठ सहारनपुर शिक्षक प्रकोष्ठ एवं प्रदेश संयोजक भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।
सुशील कुमार ने बताया कि कैसलेश चिकित्सा योजना में शामिल किए जाने से जो शिक्षामित्रों एवं उनके परिवार के सदस्य गंभीर बीमारी के चलते अपना इलाज नहीं कर पा रहे थे इस योजना से वह अपना इलाज करा कर स्वस्थ हो सकेंगे यह शिक्षामित्रों के लिए बड़ा सरकार का बहुत बड़ा कदम है।
इसके लिए प्रदेश के समस्त शिक्षामित्र उत्तर प्रदेश सरकार के आभारी हैं और मूल विद्यालय वापसी कैशलेस चिकित्सा योजना की तरह जल्दी ही शिक्षामित्रों की आर्थिक समस्या का समाधान भी सरकार द्वारा किया जाएगा जिसके संकेत मुख्यमंत्री एवं बेसिक शिक्षा मंत्री भी दे चुके हैं।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 नवंबर 26*पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-11 का भव्य शुभारंभ आज, पूर्णिया में जुटेंगे खेल प्रेमी /संजीव मिश्रा
पूर्णिया बिहार 25 नवंबर 26*नगर निगम सभागार में सशक्त स्थायी समिति की बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्णय
भागलपुर25नवंबर2026* ब्रह्मलीन श्री शांति बाबा की 56वीं पुण्यतिथि आज, श्रद्धा और आध्यात्मिक स्मरण का विशेष अवसर