लखनऊ २४ दिसंबर २५ * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….
➡लखनऊ- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का औचक निरीक्षण, एनेक्सी भवन में हेल्थ सेक्शन का निरीक्षण, एक शिकायत के मामले में सीधे सेक्शन पहुंचे डिप्टी CM, चिकित्सा शिक्षा विभाग के सेक्शन में फाइल की जांच की, डिप्टी सीएम के सेक्शन पहुंचने पर मचा हड़कंप
➡अलीगढ़- RTI एक्टिविस्ट की याचिका पर कोर्ट सख्त, ऊपरकोट जामा मस्जिद मामले जांच आख्या तलब, मस्जिद मामले में डीएम से जांच आख्या तलब, याचिका पंडित केशव देव गौतम ने की थी दायर, जनवरी 2025 में न्यायालय में दी गई थी याचिका, याचिका में मस्जिद को पूर्व शिव मंदिर बताया गया, संबंधित विभागों से मांगी गई थी रिपोर्ट, अब तक आख्या न भेजने पर न्यायालय नाराज़, डीएम को 17 जनवरी तक आख्या भेजने का निर्देश, मामले की अगली सुनवाई 17 जनवरी को होगी
➡सीतापुर- न्यायालय परिसर से बंदी भागने का मामला, आरक्षी दफेदार वर्मा, बंदी लवकुश पर केस दर्ज , SP के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस , लॉकअप से कोर्ट जाते समय फरार हुआ था बंदी लवकुश, पुलिस ने बंदी को दुराचार के मामले में भेजा था जेल, पुलिस की चार टीमें फरार बंदी की तलाश में जुटी
➡मैनपुरी – नहर विभाग में करोड़ों के घोटाला का मामला , सिल्ट सफाई के नाम पर घोटाले का आरोप , बिना कार्य फर्जी भुगतान करने का आरोप, डीएम ने जांच के लिए टीमें गठित कीं, अधिशासी अभियंता को डीएम ने लिखा पत्र , सदर तहसील क्षेत्र के नहर विभाग का मामला
➡मेरठ – हापुड़ क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते अरेस्ट, अपने घर पर पीड़ित से वसूली 4 लाख की रिश्वत , एंटी करप्शन मेरठ ने रंगे हाथ घूसखोर को पकड़ा , इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह विवेचना में वसूल रहा था घूस, एंटी करप्शन टीम इंस्पेक्टर को कंकरखेड़ा ले गई, पूर्व में दारोगा ने फर्जी आरोपी भी पेश किया था , बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप केस में फर्जी पेशी की थी, उस समय ककोड़ थाने का दारोगा था महेंद्र सिंह
➡अलीगढ़ – मुठभेड़ में घायल बदमाश का पैर काटा गया, हिस्ट्रीशीटर शाका ने सिपाही को मारी थी गोली, मुठभेड़ के दौरान दोनों पैरों में लगी थी गोली, गैंगरीन संक्रमण के चलते काटा गया एक पैर, 3 दिसंबर को मुठभेड़ में किया गया था अरेस्ट, टप्पल थाना इलाके के जलालपुर का है शाका
➡हाथरस – 17 मुकदमों के आरोपी व्यापारी का अपहरण, रवि कुलश्रेष्ठ का हुआ दिनदहाड़े अपहरण, पुलिस ने बताया लेन देन का हो सकता मामला, पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर अपहरण, कार सवार बदमाशों ने किया रवि का अपहरण, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश , 17 मुकदमों में फरार चल रहे आरोपी का अपहरण , 17 मुकदमों में से 12 मुकदमें चेक बाउंस के है, हाथरस और अन्य जिलों में दर्ज है मुकदमें, थाना हाथरस गेट क्षेत्र का मामला
➡संभल- फर्जी दस्तावेजों से बने वोटर का मामला, वोटर मामले में 48 लोगों पर केस दर्ज, पंचायत चुनाव से पहले ही फर्जीवाड़ा , डीएम ने गांव में किया निरीक्षण, प्रधान की शिकायत पर किया निरीक्षण, बाहर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल, नाबालिग बच्चों के मतदाता सूची में नाम, असमोली थाना क्षेत्र का मामला
➡गाजियाबाद- नमो भारत ट्रेन में अश्लील वीडियो वायरल मामला, अश्लील वीडियो वायरल होने पर FIR दर्ज, ट्रेन के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर FIR, मुरादनगर थाने में मामला दर्ज किया गया, ट्रेन ऑपरेटर ऋषभ के अलावा 2 अज्ञात पर FIR, ट्रेन ऑपरेटर ने ही वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल किया , युवक, युवती की अश्लील वीडियो वायरल हुई थी
➡हरिद्वार – कुख्यात गैंगस्टर विनय त्यागी पर जानलेवा हमला, अज्ञात बाइक सवारों ने गैंगस्टर पर बरसाई गोलियां , पेशी पर गैंगस्टर विनय त्यागी को दो गोलियां लगी , गैंगस्टर पर हुए हमले में 2 स्टेबल भी हुए घायल , देहरादून में दर्ज केस में रुड़की शिफ्ट किया गया था विनय , गाजियाबाद के ठेकेदार के माल चोरी के मामले में जेल में था
परिवार ने जताई थी विनय त्यागी पर हमले की आशंका , आज पेशी के दौरान विनय त्यागी पर किया गया हमला
➡दिल्ली- दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामला , 7 आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी, 8 जनवरी तक न्यायिक हिरासत बढ़ी, पटियाला हाउस कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत , आरोपी डॉ अदील अहमद, शाहीन सईद, मुजम्मिल, अमीर राशिद अली, जासिर बिलाल वानी उर्फ दानिश, सोयब, मुफ्ती इरफान की बढ़ी न्यायिक हिरासत
➡हापुड़- गुरु गोविंद जयंती पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, हापुड़ में करीब 27 गुरुद्वारे, 6 गुरुद्वारों में होंगे कार्यक्रम, जयंती पर 5 शोभा यात्रा, प्रभात फेरी निकाली जाएंगी, कई विभागों के साथ गोष्ठी की गई आयोजित
➡चंदौली- किन्नरों का चक्काजाम समाप्त, सीओ सकलडीहा के समझाने आक्रोश थमा, आरोपियों की गिरफ्तारी का दिया आश्वासन, बलुआ थाना क्षेत्र का पूरा मामला
➡रामपुर- ठगी केस में 6 युवक नोएडा से अरेस्ट, थाना सिविल लाइन पुलिस ने किया अरेस्ट, 222 चेक बुक, 271 ATM कार्ड बरामद किए गए, 16 सिम कार्ड,17 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप बरामद , 27 अक्टूबर को दर्ज हुआ था साइबर थाने में केस
➡बरेली- डिजिटल वालंटियर्स को लेकर कार्यशाला, बरेली पुलिस लाइन में हुई कार्यशाला, ADG जोन रमित शर्मा कार्यशाला में मौजूद, कार्यशाला में साइबर ठगी को लेकर चर्चा, DIG अजय सहानी,SSP बरेली,SP रामपुर शामिल
➡दिल्ली- मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार, 12015 करोड़ रुपए का बजट मंजूर, 16 किमी मेट्रो लाइन का विस्तार होगा, दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 400 KM होगा, 3 मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी, रामकृष्ण आश्रम मार्ग-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर, एयरोसिटी से एयरपोर्ट टर्मिनल 1 कॉरिडोर, तुगलकाबाद-कालिंदी कुंज कॉरिडोर बनेगा, 3 मेट्रो कॉरिडोर के 16 मेट्रो स्टेशन बनेंगे
➡हाथरस – हाथरस में दो भाइयों में विवाद, छोटे भाई ने किया आत्महत्या का प्रयास, विवाद के बाद फांसी लगाकर जान देने की कोशिश, परिजनों ने युवक को अस्पताल में कराया भर्ती, युवक की हालत गंभीर, आगरा किया रेफर, मुरसान कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ का मामला
➡सीतापुर- बांग्लादेश में दीपू दास की निर्मम हत्या पर हिन्दू संगठनों ने जताया विरोध, जुलूस निकाल लालबाग चौराहे पट फूंका बांग्लादेश के पीएम का पुतला
———————————-

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*